छत्तीसगढ़

बचपन में हुआ आंठवे वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

खेल से होता है शरीर का सर्वांगीण विकास

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

मनेन्द्रगढ। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बचपन प्ले स्कूल में आठवां वार्षिक खेल उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.के.प्रधान(शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा) एवं विद्यालय के डायरेक्टर्स आषीष कक्कड़, संजीत ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार एवं श्रीमती आशी कक्कड़ उपस्थित रहे। साथ ही साथ एकैडिमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पी.रविशंकर एवं उप प्रचाार्य श्रीमती जौली जाॅज भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम माॅ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया तत्पश्‍चात् अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की गई। सर्वप्रथम नन्हे-मुन्ने बच्चो द्वारा मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई। तत्पश्‍चात् कक्षा यू.के.जी के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं कक्षा एल.के.जी छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य प्रस्तुत किया गया। एवं कक्षा यू.केजी के छात्र-छात्राओं के द्वारा ड्रिल डांस प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में कक्षा प्ले गु्रप के छात्र-छात्राओं के लिए जलेबी, दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग जांगड़े को गोल्ड मैडल, स्वरनीमा विश्‍वकर्मा को सिल्वर मैडल, अन्नया कुजूर को ब्रोंज मैडल प्रापत हुआ। तत्पश्‍चात् कक्षा नर्सरी ए.के. लिए चाॅकलेट रेस आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में स्नेहा सिंह गोल्ड सौम्या सिंह को सिल्वर मैडल एवं राजवीर सिंह को ब्रांज मैडल प्राप्त हुआ। कक्षा नर्सरी ब के छात्र-छात्राओं के लिए रिंग रेस का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में नव्या जायसवाल को गोल्ड एवं त्रिवेदी रंजन को सिल्वर मैडल एवं आयान खान का ब्रोंज मैडल प्राप्त हुआ। इसी क्रम में कक्षा नर्सरी स के लिए है कि रेस आयोजित की गई। जिसमें उत्कर्ष चैधरी को गोल्ड, आयुष यादव को सिल्वर मैडल एवं अराध्या यादव को ब्रोंज मैडल प्रस्तुत हुआ। कक्षा नर्सरी द के लिए गिलास अरेजिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में विभा सिंह को गोल्ड मैडल एवं विधि मिश्रा को सिल्वर मैडल तथा आकाष यादव को ब्रोंज मैडल प्रापत हुआ। कक्षा एल.के.जी. अ के छात्र-छात्राओं के लिए फन रेस का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में रीचा सिंह मरावी को गोल्ड मैडल प्रीत कौर को सिल्वर, त्रिषा तोमार को ब्रोंज मैडल प्राप्त हुआ। एल.के.जी ब के लिए बाॅल काउनटिंग रेस का आयोजन किया गया। जिसमें औरव गुप्ता को स्वर्ण पदक, आराध्या तिवारी को रजक पदक एवं प्रत्युष चक्रवर्ती को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इसी क्रम में कक्ष एल.के.जी ‘स’ के विद्यार्थियों के लिए बेलसिं रेस का आयोजन किया गया। जिसमें अनुष्का भारती को गोल्ड अक्षतिा अग्रवाल को सिल्वर मैडल एवं सानवी सिंह को ब्रोंज मैडल प्रस्तुत प्राप्त हुआ। तत्पष्चात् कक्षा यू.के. जी ‘अ‘ के लिए स्टीकर पेससटिंग रेस आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में निहारिका तिवारी को स्वर्ण पदक एवं अराध्या ताम्रकार को स्वर्ण पदक तथा एलिना कचवाही को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कक्षा यू.के.जी ‘ब‘ के लिए म्यूजिकल चेयर ऐसे का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगित में शिक्षा वैश्‍य को स्वर्ण पदक, अशमती तिस्की को सिल्वर मैडल एवं लवकेश त्रिपाठी को ब्रोंज मैडल प्राप्त हुआ। यू.के. जी सी के लिए सेंड रेस का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में क्षयांक विश्‍वकर्मा को स्वर्ण पदक, आराध्या गुप्ता को रजत पदक तथा शिवम सोनी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलना इंसान के लिए अति आवश्‍यक है खेलने से इंसान तंदरूस्त रहता है और हम सभी को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए, हारजीत तो सिक्के के दो पहलुओं की तरह है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास एवं विद्यालय की शिक्षिका रिषिमा जायसवाल ने किया। संस्था के डायरेक्टर्स ने खेल वार्षिक उत्सव को सफलता के लिए समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।
विद्यालय की शिक्षिका , अनिता मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया एवं कार्यक्रम में पधारे सभी अभिभावको को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रतिभा सिंह, साधना सिंह, ममता रनक प्रिया, फारकेस रोशन अग्रवाल, रागिनी गुप्ता, मंजूश्री दत्ता,आलिया कौशर, अंजली शाह, लक्षिता जैतन, पूर्णिमा अरोरा, समिक्षा मिश्रा, तनु सोनी, रेखा दोहरे, अजाता निषाद, शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close