ग्रीनलैंड स्कूल में सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देते हुए मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा

अनूपपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को समूचे क्षेत्र में गर्व व उत्साह के साथ मनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा कर सलामी दी गई। नगर के विभिन्न स्कूलों शासकीय संस्थाओं में अलग-अलग स्थानों पर गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। वही नगर के ग्रीन लैंड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय पर्व को सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देते हुए हमारे संविधान की मूल भावना धर्मनिरपेक्षता को प्रदर्शित करते हुए सभी धर्मों के मानने वाले सिख,हिंदू, ईसाई ,मुस्लिम ,संप्रदाय के वरिष्ठजनों ने एक साथ तिरंगा फहरा कर सलामी दी। इस प्रकार का यह पहला अवसर था जब सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ तिरंगा फहराया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ कैलाश जैन, हाजी बदरूद्दीन,सरदार अमरीक सिंह ,फादर जोसेफ राजेश वागे ,का स्कूल में स्वागत भी चारों धर्म के छात्रों ने पुष्प गुच्छ देकर किया। राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्वलित कर चारों अतिथियों ने एक साथ तिरंगा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी। नगर वासियों के लिए यह पल पहली बार देखने को मिला था जब हमारे समाज के हमारे नगर के हमारे अपनों में वरिष्ठ जनों को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में देश की आन बान शान तिरंगे को एक साथ मिलकर फहराया हो, ध्वजारोहण के बाद स्कूल के छात्र छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीत संगीत नृत्य नाटक के साथ-साथ समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान ,सहित भारतीय संविधान की आवश्यकता पर शानदार नाटक प्रस्तुत किया गया। वही स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के गीत संगीत व नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय पर्व के इस कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक शब्बीर बोहरा ने कहा कि हमारे नगर की एकता भाईचारा देश प्रदेश में मिसाल है इसे कायम रखना हम सब की जवाबदारी है इसी बात को लेकर हमने इस राष्ट्रीय पर्व में सभी धर्मों के वरिष्ठ जनों से इस पर्व में ध्वजारोहण कराया। हमारे यहां सभी धर्म संप्रदाय के लोग परिवार की तरह हैं। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों अभिभावकों व समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उनके अभिभावक नगर के व्यापारी अधिकारी उपस्थित रहे।