अनूपपुर

घंटानाद आंदोलन में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

रिपोर्टर@राजेश सिंह

घंटानाद आंदोलन में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तार
बहरी व गूूंगी है कांग्रेस सरकारः तिवारी

अनूपपुर। कांग्रेस ने वचन पत्र में जो वायदा किया था उसे सरकार ने पूरा नहीं किया है 9 महीने में ही मध्यप्रदेश सरकार लोगों को बंटाधार युग की याद दिलाने लगी है। ऐसी निकम्मी सरकार को प्रदेष में सत्तासीन रहने का कोई अधिकार नहीं है। उक्त आषय के उदगार प्रदेश भाजपा के मंत्री व चुरहट विधायक शरतेंन्दू तिवारी ने जिला भाजपा द्वारा आयोजित घंटानाद आंदोलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। तिवारी ने कहा कि प्रदेष की कांग्रेस सरकार गूंगी व बहरी है और अंतर विरोधो पर टिकी है। सबको साधने में लूट को छूट दे रखा है। ट्रांसफर उद्योग के नाम पर प्रदेष सरकार के मंत्री अधिकारियों व कर्मचारियों को लूट रहे है। आज सरकार को तमाम मंत्री और विधायक लूट के माल के बंटवारे को लेकर आमने-सामने है एक-दूसरे को अपमान जनक तरीके से सम्बोधित करते हुए यह बताने की होड़ लगी है कि सरकार का कौन सा हिस्सा कितना बड़ा माफियां है और इस सरकार को चलाने वाले कितने मुख्यमंत्री है। तिवारी ने कहा कि किसानों को दिये जाने वाला कर्जा माफ तो क्या अभी तक हाफ नहीं हुआ है। तीन दिन पूर्व सतना जिले में एक किसान को बबली गिरोह ने अगवा कर लिया है, इसके अलावा बलात्कार, हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार की घटनाएं प्रदेष में बढ़ रही है, लेकिन प्रदेष की कांग्रेस सरकार गूंगी व बहरी है और अब तो प्रदेष के मुख्यमंत्री कमलनाथ को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।  धरना प्रदर्षन की अध्यक्षता कर रहे है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेष गौतम ने कहा कि प्रदेष में जब से कांग्रेस सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। गौतम के अलावा मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कोतमा मुनेष्वर पांडेय आदि ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री अखिलेष द्विवेदी ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि इंदिरा तिराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम एसडीओपी कार्यालय अनूपपुर पहुॅचा जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कमलनाथ सरकार को आड़े हाथो लिया।
ये रहे उपस्थित
आंदोलन में जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमति सिंह, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, ओमप्रकाष द्विवेदी, आधाराम वैष्य, रामदास पुरी, वेद द्विवेदी, बीरेन्द्र सिंह चैहान, मीना तनवर, मोहनी वर्मा, अजय शुक्ला, लवकुष शुक्ला, चंद्रिका द्विवेदी, धर्मेन्द्र वर्मा, हनुमान गर्ग, विजय ताम्रकार, रोषन वारसी, रामअवध सिंह, मनोज द्विवेदी सुनील गौतम, मनोज दुबे, प्रभा पनाड़िया, पुरषोत्तम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राकेष पांडेय, गजेन्द्र सिंह षिकरवार, प्रेमचन्द्र यादव, सुनीता सिंह, रामनारायण उरमलिया, राजकिषोर तिवारी, प्रवीण द्विवेदी, रमा मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, डाॅ. राज पांडेय आंदोलन समिति के सदस्य जितेन्द्र भट्ट, स्वाप्निल पांडेय, नितिन सिरौटिया, रज्जन तिवारी, नषीरूद्दीन,सुभाष मिश्रा, सुभाष पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button