अनूपपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर कॉलरी। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बिना किसी सूचना के भगत सिंह चैक राजनगर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का पुतला दहन किया गया था। जिस पर भाजपा मंडल राजनगर के कार्य कर्ताओं द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल राजनगर का एक प्रतिनिधिमंडल थाना रामनगर के थाना प्रभारी से मिलकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं विकास यादव सहित अन्य 50 साथियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी रामनगर कोज्ञापन सौंपा एवं निम्न बिंदुओं पर जांच करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने की मांग की गई। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि क्या ज्ञापन की सूचना थाने में दी गई थी, कांग्रेसियों का ज्ञापन लेने वाले आरक्षक किस अधिकारी के निर्देश पर भगत सिंह चैक जाकर ज्ञापन लिया, ज्ञापन लेने वाले कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया सहित अन्य बिंदु पर जांच कर पुतला दहन में शामिल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुड्डू चैहान एवं उनके 50 साथियों पर मामला पंजीबद्ध किया जाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृजमोहन सिंह गहरवार, प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता असरार अहमद सिद्दीकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, विक्की सिंह, समर बहादुर सिंह युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सोनू कनौजिया, सतीश द्विवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button