अनूपपुर

ग्राम पंचायत क्योंटार के कुशमहाइ में 28 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के अनुमति से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा 19 मई 2023 को जैतहरी मंडल में ग्राम पंचायत क्योंटार के कुसमहाइ ग्राम में पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत के 28 युवाओं ने जो कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, जयस, गोंडवाना पार्टी को त्याग कर भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं में अजय सिंह जवाहर सिंह पुष्पराज सिंह जितेंद्र सिंह श्याम सिंह राम सिंह ओमप्रकाश सिंह जीवन सिंह विशाल सिंह हीरा सिंह अरमान सिंह रोहिणी प्रसाद सूर्य प्रताप अधराज जानकी प्रसाद सूरज सिंह शुभम किशन हिमांशु प्रिंस मनोज दीपक सिंह दशरथ सिंह अंकुर सिंह के साथ अन्य ग्रामीण क्षेत्र के 28 युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ज़िला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह सर्राटी, ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष और क्योंटार ग्राम पंचायत के उप सरपंच अमर सिंह राठौर की अहम भूमिका रही। इस दौरान जैतहरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहां की जैतहरी मंडल में निरंतर विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठकों का दौर चल रहा है और भारतीय जनता पार्टी में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शामिल करने का प्रयास निरंतर जारी है और सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में ग्रामीण क्षेत्र के अभी कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने का प्रयास चल रहा है जिसमें शीघ्र ही सफलता हासिल होगी, संगठन को मजबूत करने की दिशा में जैतहरी मंडल के अंदर बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button