अनूपपुर

भाजपा का विशाल वटवृक्ष रूप पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देन है-बृजेश गौतम

भाजपा ने अनूपपुर जिले के 692 बूथों पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा 25 सितंबर 2021 को एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में जिले के 692 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उनकी जयंती मनाई गई ।भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम फुनगा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की धन दौलत से नहीं व्यक्ति विचारों से महान बनता है जैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय बने, गरीब परिवार में जन्मे दीनदयाल उपाध्याय अपने विचार से भारत को विश्व गुरु बनाने में लगातार लगे रहे और अपने जीवन का तिल तिल समाज के लिए समर्पित किया आज उनके विचारों के कारण एक छोटी सी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश के अंदर खड़ी है भाजपा एक वट वृक्ष के रूप में यदि खड़ी है तो उसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अथक परिश्रम है । जगह जगह पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया, भाजपा मंडल पसान में अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी के मार्गदर्शन में 22 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया वार्ड नंबर 3 बूथ पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह चंडी कांत झा राजेश बाथम युवा मोर्चा के स्वप्निल पांडे जय नरेश सिंह शारदा द्विवेदी रंजीत नामदेव के अलावा तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे तो वही कोतमा बिजुरी राजनगर अनूपपुर राजेंद्रग्राम पुष्पराजगढ़ अमरकंटक बेनीबारी करपा जैतहरी वेंकटनगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

 

Related Articles

Back to top button