अनूपपुर

तुलसी महाविदयालय अनूपपुर के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने अजय यादव

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। युवा कांग्रेस नेता अजय यादव को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। गौरतलब हो कि यादव कई वर्षों से कांग्रेसी से जुड़े हुए हैं और एनएसयूआई के प्रथम अनूपपुर जिला अध्यक्ष रहे, उन्होंने जिला युवक कांग्रेस शहर में जिला महामंत्री सहित कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके यादव के मनोनयन से कोयलांचल सहित अनूपपुर जिले में हर्ष की लहर देखी जा रही है। गौरतलब हो कि अजय यादव एनएसयूआई के अनूपपुर जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस के प्रथम जिला संयोजक रहे और अब 15 वर्षों बाद कांग्रेस आने के बाद जनभागीदारी समिति के प्रथम अध्यक्ष बने हैं, जोकि पार्टी के प्रति समर्पण और छात्रों के हित में किए गए कार्यों का परिणाम है। गौरतलब हो कि अजय यादव इंटक के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके है और जिला कांग्रेस शहडोल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रहे अमृतलाल यादव के सुपुत्र है स्मरणीय हो कि अमृतलाल विधायक बिसाहूलाल सिंह के काफी करीबी माने जाते है। अजय की धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना यादव जनपद पंचायत जैतहरी की सभापति भी रही। अजय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए किसान कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.राज तिवारी ने कहा कि यादव शुरू से ही जुझारू नेता रहे हैं और कांग्रेस के लिए कार्य करते रहें उनकी लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया है। अजय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने पर विधायक बिसाहूलाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह बग्गा, नरेश केशरवानी, राजेश पांडेय, अरूण कांत तिवारी, विश्‍वनाथ सिंह जिला पंचायत सदस्य, विपिन यादव, विपिन तिवारी, राजेश मिश्रा, राजा खान, संजय सोनी, जयंत राव, सिद्धार्थ सिंह, दीपक तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।
विष्णु देव सिंह बने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष
शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता विष्णु देव सिंह का मनोनयन किया है। सिंह के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बनने पर विधायक सुनील सराफ, रामानंद पांडे, राकेश शुक्ला, कुंवर सिंह, अकबर अली, पंकज पांडे, रिंकू मिश्रा, जेपी श्रीवास्तव, पंकज दुबे, मंगलदीन साहूकारी कांग्रेसजनों ने बधाई दी है। इसी प्रकार शासकीय मार्तण्ड महाविद्यालय कोतमा में राजेश सोनी एडवोकेट को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष और शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Related Articles

Back to top button