अनूपपुर

कोरोना वायरस से 24 घंटे लड़ रहे शासकीय अधिकारी कर्मचारी,भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापित किया धन्यवाद

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर। आज पूरा देश कोरोना जैसे वायरस रूपी महामारी से जूझ रहा है। इन परिस्थितियों में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी लोगों के लिए मसीहा का काम कर रहे हैं, जहां वह अपना एवं अपने परिवार की चिंता को छोड़कर देश की सेवा में लगे हुए हैं जो इस महामारी में एक योद्धा की तरह लगे हुए हैं। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा पुलिसकर्मियों, ग्राम पंचायत के कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जाकर धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया एवं मंडल के लोगों ने कहा कि हम सभी भारत का नागरिक होने के नाते हम आपके समर्पण हो सामाजिक सरोकार को नमन करते हैं। हम सभी लोग आपके कृतित्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं मंडल के पदाधिकारियों ने थाना रामनगर में थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस अधिकारियों, ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सचिव सहित सभी कर्मचारियों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सहित सभी कर्मचारियों को तिलक लगाकर धन्यवाद प्रेषित किया।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा पूर्व मंडल महामंत्री सुरेश गौतम झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृज मोहन सिंह, प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्की सिंह नगर के नगर अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, महेश जेठानी सतीश द्विवेदी, समर बहादुर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button