शासकीय तुलसी महाविद्यालय में सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर। जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विनोद कुमार कोल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान से सभी को अवगत करवाया।
इस अवसर पर उपस्थित बॉटनी विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर प्रीति मलैया ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन प्रत्येक युवा के लिए अनुकरणीय है, उनका त्याग और बलिदान अद्भुत है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनवृत्त पर निबंध लिखा और भाषण प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सतीश कुमार द्वितीय स्थान साक्षी विश्वकर्मा और तृतीय स्थान भानु प्रताप ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में समन्वयक डॉ. ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने उपस्थित विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व और उनके योगदान से परिचित कराया। सहसंयोजक डॉ. तरन्नुम सरवत ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button