जागृति महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने बच्चो को वितरित किये गर्म कपडे
रिपोर्टर@समरबहादुर सिंह

अनूपपुर। जागृति महिला मंडल हसदेव क्षेत्र द्वारा समय-समय पर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गरीब एवं असहाय लोगों के बीच जाकर कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है जिसके तहत जागृति महिला मंडल क्षेत्र की सदस्यों द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरगुजिया दफाई डूमर कछार जहां पर आदिवासी गरीब बच्चे अध्ययन करते हैं के मध्य में जाकर उनके बीच समय व्यतीत किया। वही जाति महिला मंडल के सदस्य द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े स्वेटर मोजे एवं अन्य वस्त्र का वितरण किया। वही सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन स्वयं महिला मंडल के सदस्यों ने करवाया जिससे बच्चे काफी प्रसन्नता चित नजर आ रहे थे। इस अवसर पर जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती जौली चैधरी ने कहा कि हमारा समाज तभी विकास कर सकता है जब हम लोग गरीब एवं निचले तब के के लोगों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें हम अपने से नीचे लोगों का विकास करने की सूची उनकी समय समय पर मदद करें और हम अपने इसी सामाजिक सरोकार के तहत इन बच्चों के मध्य आए हैं जिससे हम सभी सदस्यों को काफी अच्छी अनुमति हो रही है मैं चाहती हूं कि जो भी लोग असहाय एवं मजबूर हो उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इस अवसर पर जाति महिला मंडल अध्यक्षा के अलावा श्रीमती संध्या शर्मा, चंचला सिंह, पल्लवी नामजोशी, माधवी राजू सोमा, हालदार सोनाली चट्टोपाध्याय, संगीता अग्रवाल, सीमा वर्मा, रेखा वर्मा एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।




