आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने की बैठक
आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने की बैठक

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने की बैठक
बिजुरी मंडल में कांग्रेस की पूर्व पार्षद को दिलाई भाजपा की सदस्यता
अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आगामी समय में तय किए गए कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने 12 दिसंबर 2022 को जिले के विभिन्न मंडलों में पहुंचकर बैठक ली ,उन्होंने कोतमा बिजुरी राजनगर मंडल में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगामी समय में स्व सहायता समूह एवं लाडली लक्ष्मी बेटियों का सम्मेलन प्रत्येक मंडल स्तर पर सुचारू रूप से संपन्न हो सके इसकी जिम्मेदारी सभी को प्रदान की, उन्होंने बैठक में महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से आपेक्षा किया कि सभी लोग प्रत्येक बूथ स्तर एवं ग्राम केंद्र पर शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने हेतु आगे आकर कार्य करें पात्र हितग्राहियों को मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का सही तरीके से लाभ पहुंच सके इसकी चिंता महिला मोर्चा की बहनें अपने अपने क्षेत्र में करेंगी जिससे कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके जैसे कि भारतीय जनता पार्टी की सोच और विचारधारा है।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के नेतृत्व में बिजुरी मंडल में कांग्रेस की पूर्व पार्षद सुनीता साहू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार में शामिल हुई। राजनगर महिला मोर्चा मंडल की बैठक में जिला महामंत्री ज्योति सोनी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता, मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह एवं सरला सिंह ,पुष्पा चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं, इसी तरह बिजुरी मंडल की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा मंडल बिजुरी की अध्यक्ष कलावती सिंह , नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका , भाजपा जिला मंत्री गुंजन साहू , महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति सोनी , उपाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह , मोर्चा के उपाध्यक्ष नमिता कोल , महामंत्री विभा पाल , उपाध्यक्ष संजू मिश्रा , रामकली पनिका , रानी महरा , मंडल बिजुरी की महामंत्री दीपा नामदेव की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई कोतमा में बस स्टैंड के पास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में कोतमा भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उमा सोनी श्रीमती ज्योति सोनी जिला महामंत्री श्रीमती छाया सोनी जिला उपाध्यक्ष कोतमा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा व्यवहार श्रीमती तृप्ति सिंह एवं कार्यकर्ता और पदाधिकारी की उपस्थिति रही यहां पर कई महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडियाा प्रभारी राजेश सिंह द्वारााा दी गई।