अनूपपुर

एकता और अखंडता की सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए रन फॉर यूनिटी दौड़ का किया आयोजन

महाविद्यालय के क्रिडा अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रन फॉर यूनिटी दौड़ को किया रवाना

अनूपपुर। आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आर.आर. सिंह के निर्देशानुसार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर 2022 को अमरकंटक चौराहा से लेकर न्यायालय तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर रन फाॅर यूनिटी दौड़ आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय तुलसी महाविद्यालय के क्रिडा अधिकारी रामायण प्रसाद वर्मा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। और राष्ट्रीय एकता दिवस रन फाॅर यूनिटी दौड़ में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजक नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हिन्दुस्तान को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था। सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी थे। और एक मात्र सरदार पटेल ही भारतीय सिविल सेवा की निरंतरता को कायम रखने वाले निर्णायक व्यक्ति थे। देश की आजादी में सरदार पटेल ने अभूतपूर्व योगदान दिया। जिसके बाद अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए भारत में सरदार पटेल को देश के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जाने लगा था। लगभग सभी चाहते थे कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री बने लेकिन महात्मा गांधी के कहने मात्र से उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की रेस से अपना नाम वापस ले लिया। वल्लभ भाई पटेल ने शराब, छुआछूत और नारियों पर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हिन्दू-मुस्लिम एकता को बनाए रखने की पुरजोर कोशिश की। आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई बार जेल भी गए लेकिन पटेल की दृढ़ता के सामने अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘नेशनल यूनिटी डे’ या ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। और साथ नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की अनमोल विचारों के बारे में जो आज भी युवाओं और देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उनके बारे में वितरित जानकारी दी। और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर रन फाॅर यूनिटी दौड़ में आयोजक नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता प्रकाश कुशवाहा, सिद्धार्थ मिश्रा, कृष्णानु श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला, शासकीय तुलसी महाविद्यालय के डाॅ. इन्द्र नारायण, शासकीय तुलसी महाविद्यालय के क्रिडा अधिकारी रामायण प्रसाद वर्मा, विकास खंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी एवं नेशनल ट्रेनर एवं स्टेट रेफरी दिनेश कुमार सिंह चंदेल, साक्षी पाठक स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी, नागरिक, बुद्धिजीवियों तथा युवाओं व इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार, खिलाड़ियों, विभिन्न महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा आमजन के साथ ही सभी इच्छुक जनों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button