
गरीबो के मसीहा बने भाजपाई
दिवाकर विश्वकर्मा
जमुना कॉलरीl देश भर में फैले कोरोना महासंक्रमण से पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है ,पुलिस डॉक्टर्स के अलावा कोरोना फाइटर्स ने इस लड़ाई के लिए दिन रात एक किये हुए है।
इसी क्रम में गरीबो असहायों के लिए दीनदयाल आपदा रसोई द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य में पसान में मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीभी सहभागी बने हैं। वैश्विक आपदा के इस दौर में बेसहारा, मजदूर वर्ग और गरीब परिवारों को भोजन मुहैया कराने दीनदयाल रसोई योजना के इस प्रकल्प में सहयोग गौरतलब है कि जुड़े रिश्तो को उन्होंने इस वैश्विक आपदा के दौर में बखूबी निभाया है। श्री सिद्धार्थ त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष पसान एवं जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश मिश्रा ने बताया की उन्हें जब दीनदयाल रसोई योजना संभाला है तब से किए जा रहे सेवा कार्य लगभग एक महीने का समय हो गया किसी एक दिन रसोई नही रुकी आपदा रसोई निरंतर चलती रही है । संकट की घड़ी में समाजसेवियों के सहयोग से चल रही दीनदयाल रसोई गरीबों के लिए अन्नादाता बनकर उभरी है। उल्लेखनीय है इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक सहयोग कम न पड़े हर संभव प्रयास किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देश को लॉक डाउन करना पड़ा है। ऐसे में गरीब और असहाय लोगों के सामने रोजी -रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लेकिन रसोई की शुरूआत के बाद गरीबों ने राहत महसूस की है।
इस अटल आपदा रसोई में प्रतिदिन लगभग 800 लोगो का भोजन पैकेट बनाकर निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक वार्डो में वितरित किया जाता है।
इस आपदा रसोई में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तन मन निष्ठा एवं पूरी लगन से अपनी मानव सेवा में लगे हुए है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में कार्यकर्ता जी जान से नर सेवा ही नारायण सेवा में ही लगी हुई है।
वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे अनिल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष वि.वि. प्राधिकरण,रामदास पुरी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं शिवराज दत्त त्रिवेदी वरिष्ठ भाजपा नेता, भागीरथी पटेल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,राम अवध सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं
कार्यकर्ताओं में विमल त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह ,सर्वेश पांडे ,हसन अंसारी, दुर्गा सिंह ,सचिन जैसवाल, हर्षवर्धन सिंह, ऋषिकेश सिंह, चंदन सिंह ,मनोज पटेल,अरुण पांडे, शिवम , अब्दुल कलाम ,कैसर भाई ,इन्द्र लाल केवट, अन्दू केवट ,ननका साहू, रामचरण ,सहित समस्त भाजपा एवं युवा मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल रहते है ।