*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना बदरा ने नगर पालिका व थाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना बदरा ने नगर पालिका व थाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना बदरा के तत्वाधान में नगर पालिका पसान में व्यापक भ्रष्टाचार एवं थाना भालूमाडॉ के क्रियाकलाप के खिलाफ अनूपपुर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार मनीष शुक्ला को कांग्रेश जनों ने ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना बदरा के अध्यक्ष रूपेश मिश्रा उर्फ गुड्डू के तत्वाधान में नगर पालिका एवं थाना के विरोध में ज्ञापन सौंपने के पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह करतार सिंह अखिलेश सिंह मंजू मिश्रा श्रीमती सरोज लोधी गीता सिंह साबिर हुसैन आशुतोष सिंह डॉक्टर राज तिवारी राम लखन सिंह नरेश शर्मा एहसान अली अंसारी जौहर अली कल्लू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सहित एनएसयूआई महिला मोर्चा किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में कांग्रेश जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक फुन्देलाल सिंह विश्वनाथ सिंह जयप्रकाश अग्रवाल मंजू मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसी जनों ने सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में विश्वनाथ सिंह को जिताने की अपील किए। कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पुष्प राजगढ़ विधायक फुंदे सिंह ने कहा कि इस चुनाव में विश्वनाथ सिंह को भारी मतों से से जीता कर विधानसभा भेजना है और इस क्षेत्र की जनता को अपने साथ हुए छल का बदला लेना है और इस चुनाव में क्षेत्र की जनता ऐतिहासिक फैसला करते हुए नया इतिहास बनाएगी और कांग्रेस सरकार बनने पर नगर पालिका पसान में हुए भ्रष्टाचार के एक एक रुपए का हिसाब लिया जाएगा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव इस क्षेत्र की जनता के विश्वास के साथ किए गए धोखा उनके मतों को बेचने का जिन्होंने काम किया है उन्हें सबक सिखाना है नगर पालिका प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार करके मंत्री को खुश किया जा रहा है और सारा भ्रष्टाचार मंत्री के संरक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा हो रहा है।
अनूपपुर विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के मंत्री पैसे लेकर बीके और यहां की जनता के साथ इतना बड़ा धोखा किया जिस जनता ने जिस कांग्रेस ने 40 वर्षों तक उन्हें मान सम्मान दिया उस मान सम्मान को पीछे ढकेलते हुए पैसे के लिए अपने आप को मतदाताओं के विश्वास को बेच दिया आने वाले दिनों में प्रदेश में कमलनाथ की सरकार कांग्रेस की सरकार होगी और पसान नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि नगरपालिका के धन से भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु फ्लेक्सी बैनर पोस्टर झंडा बनवाकर नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा लगवाया जा रहा है नगर पालिका के नियंत्रण में शौचालय निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया गया पीएम आवास योजना में बहुत से हितग्राहियों को अंतिम किस्त का भुगतान नहीं किया गया डीजल पेट्रोल के खरीदी एवं उपयोग में भारी भ्रष्टाचार किया गया है सीएमओ पालिका अध्यक्ष एवं अन्य निजी गाड़ियों में नगरपालिका के खाते से तेल भराया जाता है तेल खरीदी एवं खर्च का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता स्टेशनरी लेखन सामग्री प्रिंटिंग मटेरियल के खरीदे में भी मनमानी भ्रष्टाचार हुआ है भारत स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन खरीदी एवं वितरण में एवं नल जल प्रदाय सामग्री बिजली सामग्री सैनिटाइजर मास्क की खरीदी उपयोग एवं वितरण में भारी भ्रष्टाचार किया गया है नगर पालिका में निर्माण कार्यों को छोटे-छोटे कामों में विभाजित कर अपने चहेते लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है एवं बिना कार्य किए ही फर्जी भुगतान किया गया है वार्ड नंबर 13 में वन भूमि के जमीन पर अवैध कब्जा कर नगरपालिका के बोर से पानी लेकर नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा खेती किया जा रहा है साथ ही कांग्रेस जनों ने जनहित में मांग की है कि मुड़धोवा कुसला बहरा ठीहाई टोला बिछिया डॉड रोड जमुना ठाकुर बाबा से भागवत प्रसाद के घर तक सीसी रोड मुक्तिधाम रोड का निर्माण किया जाए उपरोक्त सभी मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट पेयजल एवं समूचे नगर पालिका क्षेत्र में सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए सड़कों पर मवेशियों का डेरा रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं इन आवारा पशुओं का इंतजाम किया जाए नगर में आवारा कुत्तों से भी लोगों को निजात दिलाई जाए पसान गांव का तालाब छठ घाट का तालाब की साफ सफाई एवं गहरीकरण एवं नलकूप द्वारा जलभराव की व्यवस्था की जाए साथ ही कहा गया है कि पिछले साढे 3 वर्ष से अब तक के नगर पालिका द्वारा किए गए सारे कार्यों एवं भुगतान की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए
कांग्रेस द्वारा किए गए उक्त धरना प्रदर्शन में जहां कोतमा फुनगा अनूपपुर के कार्यकर्ता नजर आए वहीं देखने में मिला कि रमेश सिंह के समर्थक उमाकांत सिंह बिसाहू लाल कुल्हारा सहित कुछ कांग्रेसी नेता नजर नहीं आए जो चर्चा का विषय बना रहा
कार्यक्रम में अनेक लोग बिना मास्क के नजर आए है जिससे यह बात भी साबित होती है कि जिले में कोरोना महामारी अपना पैर पसार रही है लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों में लोग सुरक्षा को अनदेखा कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान ही कोतमा विधायक सुनील सराफ जो वर्तमान में भोपाल में इलाज करा रहे हैं उन्होंने फोन के माध्यम से कार्यकर्ताओं आयोजन कर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि वह उनके साथ में है और इस लड़ाई में पूरी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी एक होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे