छत्तीसगढ़

वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने नगर में निकाली रैली, 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह किया जाता है आयोजित, स्कूली छात्रों जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल

(भानु प्रताप साहू)
कसडोल । वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत स्कूली छात्रों की रैली निकालकर वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली को पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार तथा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। वन विभाग द्वारा प्रति वर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है । इसके तहत निबंध , नृत्य, नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है। इस साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा यादगार बनाने सभी विभागों को वृहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया है।शासन के मंशानुरूप वनमण्डल अधिकारी आलोक तिवारी के निर्देश पर उप वन मण्डल अधिकारी यू एस ठाकुर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा कसडोल मुख्यालय में स्कूली छात्रों एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली उप वन मण्डल कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए यूको बैंक के पास से दुर्गा चौक से डॉ कन्हैया लाल शर्मा चौक होते हुए मुख्य मार्ग से वापस कार्यालय में समाप्त हुआ । रैली में वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा संबंधी नारे लगाते हुए आम नागरिकों को वन्य जीवों की सुरक्षा करने की अपील की गई ।इस अवसर पर उप वन मण्डलाधिकारी यू एस ठाकुर ने बताया कि जागरूकता के अभाव में कुछ लोग वन्य जीवों का शिकार करते हैं एवं हरे भरे पेड़ पौधों की कटाई करते हैं जिससे अनेक प्रकार के वन्य प्राणी विलुप्तता के कगार पर पहुंच गए हैं जिन्हें बचाया जाना आवश्यक हो गया है नहीं तो हमारे आने वाली पीढ़ी वन्य प्राणियों के केवल तश्वीर ही देख पाएंगे ।उन्होंने वनों की अवैध कटाई को रोकने में तथा वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए जन सहभागिता की आवश्यकता है ।आज मानव एवं वन्य प्राणियों के बीच जो आपसी द्वन्द्व की स्थिति है खासकर हाथी और मानव के बीच इसे समाप्त करने के लिए वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु आम नागरिकों का सहयोग आवश्यक है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से उप वनमण्डल अधिकारीगण यू एस ठाकुर, आर एस मिश्रा (बार नवापारा ), ए के व्यास ( बलौदाबाजार), परिक्षेत्र अधिकारीगण गोविंद सिंह राजपूत (सोनाखान ), पी आर यादव ( देवपुर ), वरुण जैन प्रशिक्षु आईएफएस , टी एस ध्रुव ( कोठारी ), अनिल वर्मा ( लवन ), टी आर वर्मा ( अर्जुनी ), राकेश चौबे ( बलौदा बाजार), पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा, अध्यक्ष देवेन्द्र साहू , ऋषि श्रीवास, प्रवीण ढोमने, संतोष साहू, भानु प्रताप साहू, डेविड साय, हेमंत यादव, महेश्वर साहू , पुरुषोत्तम कैवर्त्य, युवराज यादव सहित इन्दिरा देवी गौरहा उ मा वि एवं गुरु घांसीदास उ मा वि के छात्र छात्राएं एवं वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button