शहडोल

20 सितंबर को विशाल किसान आंदोलन-राकेश सिंह

रिपोर्टर@संजीत सोनवानी

शहडोल। भारतीय जनता पार्टी शहडोल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देशानुसार आगामी 20 सितंबर 2019 को पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर किसान आंदोलन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शहडोल जिले के जयसिंहनगर, जैतपुर ब्यौहारी, विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। तदाशा की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहडोल जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन में विधानसभा स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। जिसमें जैतपुर विधानसभा में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के नेतृत्व में आंदोलन होगा व प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी रहेंगे। जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक जयसिंह मरावी के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा व प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल द्विवेदी रहेंगे। इसी प्रकार ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा नेतृत्व करेंगे और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी प्रभारी रहेंगे बताया जाता है कि इस आंदोलन को वृहद बनाने के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा रणनीति तैयार की गई है और अधिक से अधिक संख्या में लोग आंदोलन में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button