छत्तीसगढ़

महानदी में अनोखी मछली दिखने से बना कौतूहल

(भानु प्रताप साहू/ चंद्रकुमार घृतलहरे)
बलौदाबाजार/डोंगरीडीह। जिले के डोंगरीडीह महानदी में सोमवार को अनोखी प्रजाति के मछली देखने को मिला। जिससे यह मछली पूरे क्षेत्र में दिनभर कौतूहल बना रहा। दरअसल सोमवार को गांव के कुछ लोग महानदी स्नान करने गए हुए थे इसी दौरान ग्राम के छोटेलाल के नजर में अचानक ही उस मछली पर पड़ी और वह उस मछली को पकड़कर घर ले आया। और इस अनोखी मछली की गांवभर में जानकारी जुटाने लगा। लेकिन देर शाम तक यह मछली का नाम नही पता चल सका। देखने मे यह मछली दूसरे मछली से कुछ अलग ही था। ग्राम डोंगरीडीह के छात्र नेता छोटेलाल घृतलहरे ने बताया अपने अनुभवों से बताया कि यह मछली 4 घंटे से अधिक बिना पानी के जीवित रह सकता है। साथ ही देखने मे इस मछली के मुंह के नीचे कुछ अलग ही नजर आया और मछली के पूरे शरीर में कांटा ही कांटा नजर आ रहा था। जिससे लोग और भी प्रभावित हुये। गांव के कई लोगों का कहना हैं की ऐसे प्रजाति के जीव हमने आज तक कहीं नहीं देखा। साथ ही गांव के सभी लोग इस मछली का वास्तविक नाम नही मिलने पर अनोखी मछली का नाम दिया। वही इस सम्बंध में जब जिले के मत्स्य विभाग के सहायक संचालक के.के. सिंह से मछली का वास्तविक नाम जानना चाहा तो उनके द्वारा भी यह मछली पहली बार देखना बताया साथ उन्होंने भी इस अनोखी मछली का नाम नही बता पाया।

Related Articles

Back to top button