Breaking News

संतोष चौरसिया

*भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र में गरीब आदिवासी महिलाओं के बीच पहुंचकर उनका सम्मान कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में संचालित श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ बीएमएस ने अनोखा पहल करते हुए विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हरद के अंतर्गत ग्राम छलका टोला में गरीब आदिवासी महिलाओं के बीच में जाकर उनका सम्मान कर महिला दिवस मनाया इस अवसर पर बीएमएस के अध्यक्ष नरेश साहू संजय सिंह महामंत्री दीपक विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लाल बहादुर जयसवाल विजय सिंह रोशन उपाध्याय नरेश चंद शर्मा फ्रांसिस एंथोनी आदि श्रम संघ प्रतिनिधियों ने छलका टोला में महिलाओं को एकत्रित कर महिला सशक्तिकरण उनके अधिकारों के बारे में महिलाओं के संबंध में बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई और स्वच्छता के संबंध में भी जानकारी दी गई साथ ही उनका इस अवसर पर सम्मान किया गया जिससे गरीब आदिवासी महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने का मौका मिला और सभी को भोजन प्रसाद वगैरह की व्यवस्था की गई इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला वह बच्चे उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए

Related Articles

Back to top button