अनूपपुर
प्रमोद मरावी एवं सौरभ श्याम ने समस्त नगरवासियों को मकर संक्रान्ति की बधाईयां दी
रिपोर्टर संजीत साेनवानी

राजेन्द्रग्राम। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी ने बताया कि पौष मास में जब सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, तभी इस पर्व को मनाया जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 14 जनवरी दिन गुरुवार को है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि उत्तरायण देवताओं का दिन और दक्षिणायन रात होती है। सूर्य के उत्तरायण होने पर गरम मौसम की शुरुआत हो जाती है। इसी के साथ भाजपा के महामंत्री सौरभ श्याम ने कहा कि प्रार्थना है कि इस पर्व के साथ ही आप सभी के एवं परिवार के जीवन में सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि हो।