अनूपपुर

गांधी के सपनों को साकार करने भाजपा उतरी मैदान में जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

रिपोर्टर राजेश सिंह

इंट्रोंः- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा उनके जयंती के उपलक्ष में जो प्रारंभ किया गया है उसको प्रत्येक वर्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती को विशेष रुप से मनाए जाने का जो बीड़ा उठाया है उसका असर धरातल पर दिखाई देता है और भाजपा के द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में अनूपपुर जिले के समस्त क्षेत्रों में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके यह दिखा दिया है कि गांधी जी के नाम का उपयोग भले ही कोई दल कर रहा हो लेकिन उनके सपनों को साकार करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है
अनूपपुर। देश की आजादी से लेकर समाज में ऊंच-नीच जात पात छुआछूत भेदभाव और स्वच्छता को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो कार्य किया और संदेश दिया उस पर समाज में आज भी काम करने की आवश्यकता हैस दुर्भाग्य की बात यह रही कि महात्मा गांधी के जाने के बाद से आने वाली पूर्व की सरकार और लोगों ने केवल उनके नाम का उपयोग किया और उनके नाम पर कई वर्षों तक सत्ता में रहकर देश को लूटने का कार्य किया लेकिन गांधीजी के दिए गए संदेश और उनके सपनों को साकार करने की कोई सोच नहीं रखी यही कारण है कि आज भी समाज में कई प्रकार खाई बनी हुई है स देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के चश्मे से जिस लक्ष्य को भेदने का बीड़ा उठाया है वह अब साकार होता नजर आ रहा है गांधी जी के उन तमाम सपनों को साकार करने के लिए सरकार और भाजपा संगठन लगातार काम कर रही है इसीलिए उनकी जयंती को विशेष रुप से मनाया जाना सुनिश्चित किया गया उक्त बातें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के हवाले भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने गांधी जयंती के अवसर पर कही।
मोर्चा प्रकोष्ठ को दी गई अलग-अलग जिम्मेदारी
17 सितंबर 2021 से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए सेवा ही समर्पण अभियान के तहत लगातार चल रहे भाजपा संगठन के द्वारा तमाम कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दी गई और हर कार्यक्रम को बेहतर तरीके से सभी के द्वारा किया गया गांधी जयंती के अवसर पर भी प्रत्येक मंडल में अलग-अलग कार्यक्रम भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किए गए।
सुबह से शुरू हुआ कार्यक्रमों का दौर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के द्वारा 2 अक्टूबर सुबह से ही अनूपपुर जिले के प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम प्रारंभ किए गए जिसमें भाजपा और युवा मोर्चा के द्वारा सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की गई जहां पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने फावड़ा बेलचा और झाड़ू लेकर मैदान में उतर कर कार्य किया और आज संख्यक मोर्चा के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम किए गए महिला मोर्चा के द्वारा शिल्पकार को सम्मानित किया गया
अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया वृक्षारोपण
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अनूपपुर जिले के जिला मंडल पसान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कब्रिस्तान में जाकर किया गया गांधी जयंती के अवसर पर सेवा ही समर्पण अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश दिया कार्यक्रम में मुख्य रुप से इरशाद अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री मध्य प्रदेश जिला अध्यक्ष मोहम्मद नईम अनूपपुर जिला महामंत्री अनूपपुर कैसर अली वरिष्ठ भाजपा नेता फैज मोहम्मद चाचा, छुट्टन चाचा वरिष्ठ भाजपा नेता ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल पसान अध्यक्ष अमीन अहमद मंडल महामंत्री शरीफ कुरैशी (राजू) मंडल उपाध्यक्ष जैनुल सिद्दीकी, मंडल उपाध्यक्ष अजीम खान ,एवं युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य रणविजय प्रताप सिंह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला आई.टी.सेल प्रभारी दुर्गा प्रसाद चैहथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता अयोध्या रजक पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पसान जितेंद्र रजक उपस्थित रहे।
दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर प्रत्येक मंडल में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया
इनकी रही उपस्थिति
नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल उमेश मिश्रा, राजेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति भागीरथी पटेल, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, शिवरतन वर्मा, राजेश कलसा, मुकेश पटेल, फुकू सोनी, वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता, युवा मुकेश जैन, मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम, शारदा द्विवेदी, सचिन जायसवाल, अरुण पांडे, शिवम यादव, नितेश पवार, बृजभान सिंह, राजेश बाथम रंजीत नामदेव, प्रदीप सिंह, अमीन अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह दुर्गा इंद्र लाल केवट, सतीश यादव, दिनेश केवट, उमेश सिंह, प्रदीप साहू, राजू खान, आशु प्रसाद, राहुल कुशवाहा, हीरामणि, अंशुल मंडल महामंत्री रोशन प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष महीप द्विवेदी, रजक लखन सिंह, सत्य नारायण, जैनुल अहमद, उजेर खान, रवि ब्रजभान सिंह उर्फ सिक्कू, रविकरण केवट, राजू केवट उर्फ मुनी, रितेश, अभिषेक, रामू, संजय साहू, गुड्डू, अर्जुन केवट, हिमांशु, अम्बर, रिंकू केवट, राहुल केवट, शोएब, संदीप, अंकित नामदेव, राहुल, प्रदीप योगी, दुर्गा प्रसाद, पंकज पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, मोनू केवट, रोहित अन्य सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button