Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक जनसुनवाई के साथ हुआ संपन्न

जनसुनवायी के माध्यम से नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं

अनूपपुर/राजनगर कालरी। डूमर कछार निकाय में प्रति सप्ताह संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में शासन द्वारा संचालित नागरिक मूलभूत सुविधाओं को जनसामान्य में सहज उपलब्धता हेतु 21 फरवरी दिन शनिवार को परिषद सभागार में डॉ.सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य के मुख्यातिथ्य,निर्वाचित जन प्रतिनिधियों सभापति महेश चौहान,जितेंद्र चौहान,रवि सिंह,रंजीत वर्मा ,पार्षदगण चंदा देवी महरा,सरिता यादव,पार्वती सिंह,पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल के आतिथ्य में,निकाय के अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक एवं जनसुनवायी आयोजित की गयी। बैठक प्रारंभ करने के पूर्व सर्वप्रथम निकाय कर्मचारी दीपक सिंह की माता का प्रातः स्वर्गवास हो जाने के उपरांत 2 मिनट का शोक धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सप्ताहिक समीक्षा के दौरान 22 बिंदुओं पर चर्चा की गयी,आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि जनमानस तक सुविधाएं आसानी से सुगमता पूर्वक पहुंच सके।

निकाय में आज से प्रारंभ हुई साप्ताहिक जनसुनवाई-

शासन के कार्यों में तेजी लाने एवं आम नागरिकों तक जन सुविधाए अनिवार्य,आवश्यक रूप से जमीनी स्तर पर पहुँच सके इसके इस इस शनिवार से समीक्षा बैठक में जनसुनवाई को भी शामिल किया गया है, जनसुनवाई के दौरान मुन्ना, उषा जायसवाल,पूजा पाव एवं अन्य नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याएं रखी गयीं, समीक्षा बैठक के दौरान प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक जन जनसुनवाई के माध्यम से निकाय और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याएं सुनी गयी और उसके निराकरण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button