*निधि मिश्रा बनी महिला मोर्चा ब्राह्मण समाज की जिला अध्यक्ष* संतोष चौरसिया जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी कोतमा कालरी भालूमाडा निवासी श्रीमती निधि मिश्रा को अनूपपुर महिला मोर्चा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्रीमती पूजा पांडे एवं प्रदेश संयोजिका श्रीमती रंजना मिश्रा की अनुशंसा तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती राजश्री दुबे एवं संभाग अध्यक्ष शहडोल श्रीमती पूजा त्रिपाठी की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए हमारे गौरव कुल की गौरव संगठन के प्रति समर्पण का भाव रखने वाली सदैव सामाजिक कार्यों में अपनी श्रेष्ठता प्रस्तुत करने वाली श्रीमती निधि मिश्रा को शहर जिला अध्यक्ष अनूपपुर महिला मोर्चा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश मनोनीत किया गया है संगठन ने निधि मिश्रा से आशा किया है कि आप समाज के उन्नयन उत्थान के लिए सदैव कृत संकल्पित रहते हुए संगठन के दिए हुए दायित्वों का निर्वहन अंतः करण से करते रहें उक्त नियुक्ति पत्र श्रीमती सावित्री तिवारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज भोपाल के द्वारा दिया गया है श्रीमती निधि मिश्रा के अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा अनूपपुर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर विशेषकर महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि यह महिला मोर्चा संगठन और मजबूत होगा और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगा