Breaking News

*कोयलांचल में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न जमुना छठ तालाब मुख्य आकर्षण का केंद्र*

*कोयलांचल में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न जमुना छठ तालाब मुख्य आकर्षण का केंद्र*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी भालूमाडा़ श्रमिक नगर बदरा में सूर्य की उपासना का महापर्व बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया सूर्य षष्टि महापर्व के तहत आज दिनांक 20 नवंबर 2020 को सायं काल सूर्यास्त के समय सूर्य को प्रथम अर्थ दिया गया इसी तरह 21 नवंबर 2020 को सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को द्वितीय अर्ध देने के साथ कार्तिक छठ पूजा का समापन होगा छठ पूजा बिहार प्रांत उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के प्रमुख त्यौहार जो अब पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है हिंदुओं के लिए सूर्य षष्टि का पर्व विशेष स्थान रखता है इस छठ महापर्व के उपलक्ष में जमुना में परासी रोड स्थित तालाब भालूमाडा़ नदी घाट श्रमिक नगर दुर्गा मंदिर स्थित तालाब में भारी संख्या में सूर्य उपासको द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर अर्ध दिया गया जमुना छठ तालाब मे अधिक उपासक रहते हैं और पूजा अर्चना करते हैं पर्व समाप्त होने के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है इस पुनीत पर्व पर महिलाएं सूर्य उपासना एवं पूजा अर्चना करती हैं जल में खड़ी रहकर सायं काल मे सूर्यास्त का इंतजार तथा तड़के सुबह जल में खड़े रहकर सूर्योदय का इंतजार एक कठिन समस्या है और इस तपस्या के साथ महिलाएं परिवार समाज एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं कल्याण की मनोकामना करती हैं जमुना कॉलरी के भक्त जनों में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार राय रामानुज कुमार बड़ा परमानंद कुमार ललन कुमार दिलीप झा संतोष झा राजेश झा विकास जयसवाल का विशेष योगदान महापर्व को संपन्न कराने में रहा नगर पालिका परिषद पसान की अध्यक्षा श्रीमती सुमन राजू गुप्ता की ओर से भी तालाब घाट की विशेष सफाई बैंड बाजा टेंट सजावट आकर्षण आतिशबाजी कर पूरे समय तक घाट पर उपस्थित रहने से भक्तजनों में खुशी की लहर व्याप्त है इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार नेवी समस्त भक्त जनों को छठ महापर्व की बधाई दीया है इसी तरह राम अवध सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश सिंह मनोज सिंह राजेश सिंह विकास चौरसिया बबन यादव झा मास्टर दीपक यादव आरके सिंह रामानुज कुमार राजीव रंजन मामा महेंद्र सिंह लाल बहादुर जयसवाल नरेश चंद शर्मा सुखविंदर सिंह अजय यादव उदय प्रताप सिंह तेजभान सिंह अशोक लाल पत्रकार संतोष चौरसिया राजेश सिंह आदि लोगों ने विशेष रूप से इस पर में सम्मिलित होकर इसे पूरा किया
*अलंकृता महिला मंडल ने लगाया टी स्टाल*
अलंकृता महिला मंडल जमुना कोतमा क्षेत्र की महिलाओं में कनक मिश्रा सीमा सिंह नीलम सिंह रेखा सिंह ने छठ घाट पर निशुल्क टी स्टाल लगाकर स्वयं सभी श्रद्धालुओ को चाय पिला कर छठ महापर्व पर स्वागत किया जो एक सराहनीय कार्य है
*छठ माता का आशीर्वाद लेने पहुंची सांसद हिमाद्री सिंह*
जमुना कॉलरी छठ तालाब घाट पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की युवा लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह पहुंच कर छठ माता का आशीर्वाद लिया इस दौरान उनके सांथ कई भक्तजन मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button