Breaking News

*गोविंद 19 केयर सेंटर की समस्याएं दूर करने की जरूरत*

*गोविंद 19 केयर सेंटर की समस्याएं दूर करने की जरूरत*


अनूपपुर अनूपपुर जिले के गोविंड़19 के संक्रमण की चपेट में आ रहे लोगों को गोविंद 19 केयर सेंटर अनूपपुर स्थित नवनिर्मित बालिका छात्रावास में आइसोलेट किया गया है लेकिन वहां पर मरीजों को मिलने वाली मूलभूत रोजमर्रा की सुविधाओं का अभाव है जिसमें मरीजों का बिस्तर बेडशीट का न बदला जाना कमरे में लगाने के लिए झाड़ू का उपलब्ध ना होना और ना हैंड वास न सेनीटाइजर और शौचालय में लाइट नहीं है बाल्टी डिब्बे नहीं है वाशबेसिन पानी जूठा से भरा हुआ है यहां तक की केयर सेंटर भाग 2 में मौजूद लोगों का पिछले 2 दिनों से टेंपरेचर पल्स तक की जांच नहीं की गई है यहां तक कि उपस्थित संक्रमित व्यक्तियों में कुछ लोगों को बुखार व अन्य समस्याएं हो रही हैं जिसको बार बार बताने के बाद भी कोई भी डॉक्टर या संबंधित स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी उन्हें देखने के लिए समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंचा है यहां पर उपस्थित संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसे देखते हुए संबंधित जनों से यह मांग किया गया है कि उक्त समस्याओं का निराकरण तत्काल करें जिससे कि संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ वातावरण में यहां रहकर स्वस्थ हो सके जबकि उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा निरीक्षण उपरांत निर्देशित किया गया था लेकिन निर्देश के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया गया है जो चिंता का विषय है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button