मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में काम धेनु गौ अभ्यारण्य में गौ विशेषज्ञों की कैबिनेट हुई संपन्न
रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मालवा गौ अभ्यारण मे गौ विशेषज्ञो की मुख्यमंत्री ने बैठक लेते हुए जानकारी दी कि समाज के सहयोग से सरकार प्रदेश में गौवंश के संरक्षण में पूरा सहयोग देगी। अब गौ माताएं सड़को में काल कलवित नही होगी। विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। लगभग दो घण्टे की बैठक में समग्र चर्चा हुई। जिसमें गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष राजेश पांडे को भी रीवा जिला में संचालित गौशालाओं के पक्ष रखने का अवसर मिला। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व गौसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष पूज्य संत स्वामी अखिलेश्वरा नंद, अपर मुख्य सचिव कंसोटिया, विधायक विक्रम सिंह, गौ सम्वर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, गौसंवर्धन बोर्ड के संचालक रोकड़े, आयुक्त उज्जैन संभाग, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्वामी रिसभ, बालक दास, स्नेहलता, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान मध्यप्रदेश के संत गण, गौशाला से जुड़े विशेषज्ञ, उपस्थिति रहे। मुख्यमंत्री ने सभी के सुझाव पर विचार करते हुये कहा विस्तृत वर्चुयल बैठक 15 दिन के अंदर होगी। उसके बाद ही गौ नीति का निर्धारण किया जाएगा। स्वामी अखिलेश्वरा नंद द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिया गया। हमे भी भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य सभा सदस्य गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मेघराज जैन एवं अखिलेष्वरा नंद स्वामी ने स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया। तदुपरांत मुख्यमंत्री ने दस हजार से भी अधिक उपस्थिति जन समुदाय, जनप्रतिनिधियों, एवं गौ सेवको को सम्बोधित किया।