अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

रिपोर्टर @ समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 20 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी राजनगर मंडल के द्वारा ग्राम पंचायत बनगवां परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया उक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के सह संयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रदेश के सह संयोजक ब्रजमोहन सिंह गहरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजनगर सुरेश गौतम, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी मंडल राजनगर उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश द्विवेदी, सज्जन सिंह, जीवन लाल रजक व भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा फलदार एवं अन्य वृक्षों को लगाया गया सभी फलदार वृक्ष लगाकर भारतीय जनता पार्टी के नारों के साथ माननीय प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Back to top button