*गोविंद के खाते से पार हुआ 20 हजार* *कौन है प्रतिभा सिंह की तलाश कर रही पुलिस* *मामला एसबीआई जमुना का* संतोष चौरसिया जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के अंतर्गत संचालित कोयलांचल नगरी भारतीय स्टेट बैंक जमुना कॉलरी के खाता धारक गोविंद गोण के खाते से ₹20 हजार किसी प्रतिभा सिंह के नाम पर ट्रांसफर कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जबकि सीधे-साधे गोविंद गोण का कहना है कि वह किसी भी प्रतिभा सिंह को जानता पहचानता तक नहीं है जिसमें की बैंक के भी कर्मचारियों की मिलीभगत है जिसकी शिकायत थाना भालूमाडा़ में की गई है मामले की जांच पुलिस कर रही है *यह है पूरा मामला* गोविंद गोड़ ने थाना प्रभारी भालूमाडा को बताया कि उसका बैंक खाता 10990 893 375 भारतीय स्टेट बैंक जमुना कॉलरी में है जिसमें उसका प्रतिमाह वेतन जाता है और वह जब इस माह अपना वेतन लेने बैंक में कैसियर बृजेश सर के पास गया तो उन्होंने बताया कि तुम्हारा ₹20 हजार विजय के द्वारा किसी प्रतिभा सिंह के नाम में ट्रांसफर करवा दिया गया है विजय निवासी जमुना राजावर बैंक में ही ट्यून के पद पर कार्यरत है तब मैं परेशान होकर विजय से पूछा कि मेरा पैसा क्यों ट्रांसफर करवाए हो भाई तब उसने बताया कि पैसा मैंने ट्रांसफर नहीं कराया है बल्कि मुझे इस मोबाइल नंबर 7389 64 1659 से कई बार फोन आया था कि गोविंद गोड़ के खाते से ₹20 हजार ट्रांसफर करवा दो तो तुम्हें दो ₹3 हजार कमीशन मिल जाएंगे तब मैं बैंक कैशियर बृजेश सर से पूछा तो उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने चेक दिया है वह व्यक्ति आएगा तभी नियमानुसार ट्रांसफर हो सकता है उसके बाद मैंने उसे मना कर दिया था और फिर भी बैंक में पदस्थ मैडम द्वारा उसे प्रतिभा सिंह के खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है जबकि वह प्रतिभा सिंह को ना जानता है और ना ही पहचानता है और ना ही उसे कभी चेक साइन करके दिया है क्योंकि मैं सीधा-साधा अनपढ़ आदिवासी व्यक्ति हूं जिसका फायदा उठाते हुए कोई शातिर व्यक्ति मेरे साथ जालसाजी कर रहा है मेरा पैसा निकाल लिए जाने के कारण मैं परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहा हूं *पीड़ित ने की कानूनी कार्यवाही की मांग* जालसाजी का शिकार हुए पीड़ित गोविंद गोड़ ने थाना प्रभारी को अपनी व्यथा सुनाते हुए मांग किया है कि उसका पैसा वापस दिल आया जाए साथ ही इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए जिससे मुझ अनपढ़ सीधे साधे आदिवासी को न्याय मिल सके *इनका कहना है* ₹20 हजार फर्जी तरीके से ट्रांसफर किए जाने की शिकायत गोविंद गोण द्वारा की गई है हम मोबाइल फोन के आधार पर मामले की जांच करवा कर इसमें दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे रामनाथ आर्मो थाना प्रभारी भालूमाडा़