छत्तीसगढ़

महापौर ने किया भूमि पूजन

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

चिरमिरी। चिरमिरी नगर निगम महापौर कंचन जायसवाल ,सभापति गायत्री बिरहा , निगम आयुक्त सुमन राज , एमआईसी सदस्य गणो एवं पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में आज चिरमिरी शहर विकास हेतु 1 करोड़ से अधिक के कार्यो का महापौर ने विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। एक करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन होने से निश्चित रूप से क्षेत्र में विकास की गति को और विकास मिलेगा और चिरमिरी क्षेत्र में का सर्वांगीण विकास हो सकेगा, करोड़ों के कार्य के भूमि पूजन किए जाने पर महापौर को चिरमिरी की जनता ने विकास कार्यों की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button