अनूपपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा प्राप्त शिकायत के आधार पर 08 जनवरी 2020 को समय रात्रि 12ः30 बजे आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम-हर्री तहसील-अनूपपुर अंतर्गत सोन नदी घाटी में ट्रैक्टर क्र एमपी 65 एए 2136 को खनिज रेत के अवैध उत्खनन के दौरान पकड़ा गया। जिसमें चालक मथुरा प्रसाद राठौर निवासी- हर्री के पास रेत के उत्खनन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। वाहन को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा कलेक्ट्रेट अनूपपुर में खड़ा कराया गया। उक्त वाहन के चालक एवं वाहन मालिक पर प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही खनिज निरीक्षक राहुल शाण्डिल्य, खनिज सर्वेयर तथा होमगार्ड के सिपाही उपस्थित थे।