*राजनगर उपक्षेत्र में अन्य संगठनों की सदस्यता छोड़ एटक की सदस्यता ग्रहण करने का दौर है जारी*
*राजनगर उपक्षेत्र में अन्य संगठनों की सदस्यता छोड़ एटक की सदस्यता ग्रहण करने का दौर है जारी*
*एटक के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 31 अक्टूबर 2020 को राजनगर भगत सिंह चौक पर मनाया जाएगा शताब्दी वर्ष*
संतोष चौरसिया
संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) शाखा- हसदेव क्षेत्र की बैठक दिनांक 22.10.2020 को राजनगर एटक कार्यालय में कामरेड आर.एन.राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में एसईसीएल संचालन समिति के सम्मानित सदस्य एवं एसईसीएल एटक संघ के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुये। बैठक में हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव कामरेड कन्हैया सिंह व इनके साथ अन्य वरिष्ठ क्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवं विभिन्न उपक्षेत्रों/इकाइयों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता सत्यापन एवं एटक श्रम संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 31 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष कार्यक्रम मनाने के बारे में विस्तार से चर्चा हुआ।
विगत कुछ महीनों से राजनगर आर.ओ. में लगातार अन्य यूनियनों की सदस्यता छोड़ लोग एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम मे राजनगर आर.ओ. उपक्षेत्र के श्री संजय श्रीवास्तव जी, श्री राम राज जी, श्री यदुराज शाही जी, श्री विजय सिंह जी व इनके साथ – साथ अन्य साथियों ने भी दूसरे संगठनों की सदस्यता छोड़कर एस.के.एम.एस. (एटक) संघ की सदस्यता ग्रहण किया। निश्चित रूप से इनके सदस्यता ग्रहण करने से एटक संघ को और अधिक मजबूती मिलेगी, साथ ही संगठन की सदस्यता मे भी भारी इजाफा होगा।
इस महत्वपूर्ण मौके पर उपस्थित कामरेड देवेंद्र सिंह परिहार, सदस्य क्षेत्रीय सुरक्षा समिति, एटक संघ, हसदेव क्षेत्र का गैर अधिकारी से अधिकारी संवर्ग मे पदोन्नति एवं स्थानांतरण होने पर एसईसीएल एटक संघ के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह द्वारा कामरेड देवेन्द्र सिंह परिहार को शाल, श्रीफल आदि भेंट कर संगठन की ओर से उनका सम्मान किया गया। कामरेड देवेन्द्र सिंह परिहार ने बहेराबांध उपक्षेत्र में लगभग 20 वर्षों से एटक को मजबूती प्रदान किया है और एटक के झण्डे को ऊंचा रखा है। ठेका मज़दूरों को भी संगठन से जोड़ने का कार्य कामरेड देवेन्द्र सिंह परिहार ने किया है। निश्चित रूप से संगठन में इनका योगदान अभूतपूर्व रहा है।
इस अवसर पर एसईसीएल संचालन समिति के सम्मानित सदस्य एवं एसईसीएल एटक संघ के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने अपने उद्बोधन में राजनगर उपक्षेत्र में एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों का स्वागत किया। कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि एटक यूनियन पर कर्मचारियों का भरोसा बढ़ा है जिसका परिणाम है कि अन्य यूनियनों के लोग लगातार एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता सत्यापन में सभी साथी तन मन से लग जाए और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सदस्यता बढ़ाए। कामरेड हरिद्वार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि एटक की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 में हुई थी और अब 31 अक्टूबर 2020 को एटक यूनियन का 100 वर्ष पूर्ण होने वाला है। देश का यह पहला मजदूर संगठन है। मजदूरों के हित में कई कानून एटक ने आंदोलन कर बनवाए हैं। मज़दूर आन्दोलन के इतिहास में एटक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसीलिए 31 अक्टूबर 2020 को एटक के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमें उस दिन एक त्यौहार के रूप में कार्यक्रम करना चाहिए। एटक के इतिहास को, आंदोलन को हमें मज़दूरों को बताना चाहिए, जिससे मज़दूर एटक के इतिहास के बारे में जानें।
हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव कामरेड कन्हैया सिंह ने कहा कि 31 अक्टूबर 2020 को एटक के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उस दिन एक त्यौहार के रूप में कार्यक्रम राजनगर भगत सिंह चौक पर शाम 4 बजे से किया जाएगा। जिसमे हसदेव क्षेत्र के सभी ब्रांचों के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कामरेड कन्हैया सिंह ने सभी साथियों से अपील किया कि सदस्यता सत्यापन में सभी साथी तन मन से लग जाए और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सदस्यता बढ़ाए।
अंत में सभा के अध्यक्ष कामरेड आर.एन.राम ने अपनी बात रखते हुए सभा समाप्ति का घोषणा किया