Breaking News

संतोष चौरसिया

*डिसेंट हाउसिंग आवास मरम्मत के नाम पर गोलमाल*
*अधूरे कार्य का पूरा भुगतान*
संतोष चौरसिया
अनूपपुर कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत कालरी श्रमिकों के आवास मरम्मत के लिए प्रारंभ की गई डिसेंट हाउसिंग योजना में ठेकेदार की मनमानी के कारण श्रमिकों के आवास की मरम्मत के बिना ही कार्य पूर्ण द!र्शा दिए जाने से श्रमिको ंको परेशानियों का सामना करना पउ़ रहा है। जिस पर हसदेव क्षेत्र का सिविल विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
बिना कार्य कराए दर्शा दिया पूर्ण
हसदेव क्षेत्र अंतर्गत बिजुरी नगर के डबल स्टोरी कालोनी में कालरी ठेकेदार के द्वारा आवास मरम्मत कराए बिना ही इसे पूर्ण दर्शाते हुए कार्य को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण श्रमिकों को परेशानी हो रही है। पहले तो आधे अधूरे कार्य की वजह से श्रमिक वैसे भी परेशान थे वहीं अब ठेकेदार के द्वारा कार्य पूर्णता के लिए श्रमिकों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। जिसे न करने पर मारपीट के साथ ही धमकी भी दी जा रही है।
शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
डबल स्टोरी कालोनी में क्वाटर नं. एम/875 में ठेकेदार के द्वारा आवास में टायलेट तथा बाथरूम का कार्य नहीं किया गया और कार्य पूर्णता एवं बिल भुगतान के लिए ठेकेदार द्वारा बहेरा बांध कालरी में कार्यरत श्रमिक गणेश प्रसाद शर्मा से हस्ताक्षर करने की बात कही गई। जिस पर श्रमिक द्वारा ठेकेदार को कार्य पूर्ण किए जाने के बाद ही हस्ताक्षर करने की बात कही गई। जिससे नाराज ठेकेदार द्वारा श्रमिक से गाली गलौज व मारने की धमकी भी दी गई। जिसकी शिकायत कालरी अधिकारियों सहित थाने में भी दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button