महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

कोरिया/खड़गवां। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत जंगल मे अकेली महिला को देखकर उसके साथ जबरन बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया 10 सितम्बर 2021 को खड़गवां थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। करीब 2 साल से इसका पति इसे छोड़ दिया है जिसके कारण तब से अपने मायके में ही रह रही थी। घटना दिनांक 10 सितम्बर 2021 को दोपहर करीब 12 बजे गाय चराने नेवरी नदी के पास जंगल गई थी। उसी समय केवला प्रसाद अहीर निवासी महादेव पाली थाना खड़गवां उसके पास आया और जबरन पकड़ कर जंगल में ले गया। प्रार्थिया के मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया और जंगल में बलात्कार किया तथा उसके बाद अपने साथ अपने घर महादेव पाली ले गया। अपने घर में रात भर रखा और रात में भी प्रार्थिया के साथ जबरजस्ती बलात्कार किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 319/21 धारा 342, 366, 506, 376 (2) (ढ) कायम कर विवेचना में लिया गया और पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ने के लिये मुखबिर तैनात किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी देवाडांड की ओर साइकिल से जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी केवला पिता सुंदर यादव निवासी महादेव पाली थाना खड़गवां को 12 सितम्बर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।