
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में चुनाव प्रभारी नगर पालिका बिजुरी अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में सफलता हासिल की है बिजुरी नगर पालिका में 1 दिसम्बर को हुए उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में भाजपा समर्थित वार्ड नं 4 के पार्षद सतीश द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वार्ड नंबर 7 पार्षद आशा रजक को 10/6 मतों से पराजित कर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर विजय हासिल किए। जीत की खुषी में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने भाजपा जिला कार्यालय बुलाकर बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, गयाबोध मिश्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने आत्मीय स्वागत किये व बधाई दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह अनूपपुर मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, कुंदन सिंह, संजीव पांडेय, बहन रानी, युवा समाजसेवी राजा तिवारी सहित सभी ने मिष्ठान खिलाकर बिजुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष की जीत पर अध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह व उपाध्यक्ष सतीश द्विवेदी को बधाई दिए। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने बिजुरी नगर के विकास के लिए आगे रणनीति बनाकर काम करने के लिए कहा जिससे क्षेत्र का विकास तेज गति के साथ हो सके।