राजनगर। 28 फरवरी को बुधवारी बाजार के आगे भालमुडी निवासी सरोज अगरिया एवं उसकी बहू गोमती ओरिया से अज्ञात तीन बदमाशों द्वारा कट्टे की नोक पर नगदी सहित जेवरात छुड़ा दिए थे जिसकी सूचना पर रामनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 81/21 धारा 392 के तहत मामला पंजीबद्ध का विवेचना में लिया था जहां 2 मार्च को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्होंने दोनों से नगदी एवं जेवरात लूटने की बात स्वीकार की इसके पश्चात तीनों आरोपी सौरभ द्विवेदी, राधेश्याम केवट एवं राहुल यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है वही लूट में प्रयोग किया गया कट्टा अभी भी पुलिस द्वारा बरामद नहीं किया जा सका है जिस संबंध में पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने कट्टे को जंगल में फेंकना बताया है जिसकी काफी खोजबीन के पश्चात भी कट्टा पुलिस को नहीं मिल सका उक्त कारवाही में थाना प्रभारी आरके सोनी एएसआई पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक बिपिन बिहारी राय, आरक्षक संजीव त्रिपाठी, पंकज मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही।
Related Articles
चार सूत्रीय मांग को लेकर छात्र-छात्राएं कर रहे अनिश्चित कालीन हडताल
अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम। दिनांक 06 फवरी को शासकी महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के छात्र-छात्राओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिशिचित कालीन हड़ताल पर बैठ गए है छात्रों ने बताया कि शिक्षा सत्र समाप्त होने वाले है, लेकिन कक्षाएं नही चल रही व शिक्षको की भी व्यवस्था नही की है जिस पर महाविद्यालय में शिक्षा सत्र 2018-19 समाप्त होने […]
कोयलांचल क्षेत्र में नवरात्रि पर्व को लेकर मची धूम
राजनगर कॉलरी । रामनगर, रविनगर सेक्टर-सी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है जहां क्षेत्र में विभिन्न जगहों में पंडालों में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है वही क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी साज-सज्जा के साथ भक्त पूजा अर्चना कर रहे हैं जिससे […]
फलाहारी आश्रम में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन
अनूपपुर। नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर फलाहारी आश्रम अमरकंटक में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु जन उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान की। इसके पश्चात आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।




