कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह प्रेसवार्ता में कहा संकल्प पत्र के आधार पर हो रहा अनूपपुर का विकास
रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह 6 मार्च 2021 को अनूपपुर के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा जब से मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करना शुरू किया है और हमें प्रमुख जिम्मेदारी मिली है तब से लगातार हमारे द्वारा संकल्प पत्र के आधार पर अनूपपुर के विकास को गति प्रदान की जा रही है कई करोड़ की लागत से विकास कार्य की योजनाएं चल रही हैं और आगे तमाम योजनाएं स्वीकृत की गई हैं कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह बताया अनूपपुर में नए सत्र से कन्या महाविद्यालय अनूपपुर में बाईपास सड़क का निर्माण नदियों पर पुल के निर्माण अनूपपुर में 200 विस्तार का अस्पताल के अलावा चोलना मे सिंचाई परियोजना फुनगा में उप तहसील प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिनी खेल मैदान तथा गौशाला का निर्माण का कार्य किया जाएगा। अनूपपुर जिले के विकास का पूरा लेखा-जोखा उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान दिया प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के अलावा जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।




