अनूपपुर। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र कोतमा के हितग्राहियों को ग्राम पंचायतवार खेल, कीर्तन एवं सांस्कृतिक सामग्री क्रय किए जाने हेतु 75 हजार रुपये जनसम्पर्क निधि से स्वीकृत करने के प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार हितग्राहियों को जनसम्पर्क निधि से उक्त राशि के आहरित किए जाने की मंजूरी दी है। आपने क्रिकेट किट खेल सामग्री क्रय हेतु ग्राम थानगांव निवासी नोखेलाल केवट को, भजन कीर्तन सामग्री क्रय हेतु ग्राम थानगांव निवासी रेवावती को, फुटबाल, बालीबाल, बैडमिंटन खेल सामग्री क्रय हेतु ग्राम थानगांव निवासी गंगा केवट को, कीर्तन सामग्री क्रय हेतु ग्राम गंभिरवाटोला निवासी भागवली सिंह को एवं भजन कीर्तन सामग्री क्रय हेतु ग्राम दारसागर निवासी अनुराधा शर्मा को 15-15 हजार रुपये की राषि आहरित किए जाने की मंजूरी दी है।
Related Articles
इंदिरा गांधी विश्वविदयालय के प्रोफेसर के विरूद्ध मामला हुआ पंजीबद्ध
रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा अनूपपुर। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा के साथ छेड़खानी तथा अन्य आरोपों के मामले में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ अमरकंटक थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय मारपीट,घोटाले ,एवं अन्य मामले में चर्चित एवं सुर्खियों में रहा है देश भर से आये छात्र कब किसका शिकार […]
पसान में अधूरे पड़े हैं गरीबों के प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल रही है दूसरी किस्त कैसे हो निर्माण.
पसान में अधूरे पड़े हैं गरीबों के प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल रही है दूसरी किस्त कैसे हो निर्माण निर्माणाधीन आवासों का नहीं हो रहा जियो टैगिंग. 70% जरूरी है जियो टैगिंग तभी जारी होगी दूसरी किस्त जनवरी में अंतिम बार हुआ था आवासों का जियो टैग दूसरी किस्त के लिए स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं. बारिश […]
कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने गठित की जिलास्तरीय समिति
अनूपपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई को पूरा होने जा रहा है और इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा किये गये तमाम कार्यो को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश […]




