राजनगर कॉलरी। कोयलांचल क्षेत्र रामनगर के पौराधार में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा रामनगर कॉलरी में बैंक के कैशियर और दलालों की मिलीभगत से जोरों पर दलाली का काम जारी है, किसी भी खातेदार के प्राइवेट निजी खाते से उसके लेनदेन और ट्रांजैक्शन को बैंक के कैशियर के द्वारा दलालों के माध्यम से बता दिया जाता है, जो कि बैंकिंग नियमों के विपरीत है, इतना ही नहीं सूदखोर और लोन के नाम पर भी इन दलालों के द्वारा जमकर उगाही की जाती है, और कमीशन लिया जाता है बताया जाता है कि इन दिनों बैंक में अधिकारी और कैशियर तो खाली नाम मात्र के लिए है, वह इन जायसवाल बंधुओं के इशारे पर नाचते रहते हैं, बैंक प्रबंधन के इस कार्यप्रणाली से आम जनता, स्थानीय बैंक के ग्राहकों में रोष व्याप्त है, इन्हीं बातों को लेकर विगत वर्ष बैंक के तथाकथित कैशियर को नगर के कुछ युवाओं ने चैक पर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की भी की थी तब मामला थाने तक भी पहुंचा था, आखिर ऐसी क्या वजह थी कि बैंक के तथा कथित कैशियर पौराधार में बीच चैराहे में युवाओं ने पकड़ कर गाली-गलौज और मारपीट की थी, बात स्पष्ट है कि बैंक में दलाली प्रथा को रोकने की मांग यह युवा कर रहे थे और यदि दलाली प्रथा बंद होती है तो बड़े पैमाने पर मिलने वाला कमीशन इन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों तक कैसे पहुंच पाएगा? कुल मिलाकर बैंक दलालों की इस समय कैशियर से सांठगांठ के कारण बल्ले-बल्ले है, खबर तो यह भी है कि इन दलालों और कैशियर की मिलीभगत से कई ग्राहकों के खाते से लाखों रुपए पार भी गए हैं, और खाता धारकों को पता भी नहीं चला।
Related Articles
कलेक्टर ने लगवाया कोविड-19 संक्रमण से बचाव का टीका
अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में दूसरे चरण में राजस्व एवं पुलिस विभाग के फ्रंटलाइन वॉरियर्स को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसके अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र मोहन ठाकुर ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु को वैक्सिन का प्रथम डोज लगवाया। इस मौके पर कलेक्टर श्री ठाकुर ने जिले के नागरिको को संदेश देते […]
कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में रहेगा अवकाश’, परीक्षाओं का आयोजन यथावत रहेगा
अनूपपुर। राज्य में लोक स्वास्थ्य एवं लोक हित के दृष्टिगत, नोवेल कोरोना वाइरस (ब्व्टप्क्-19) व उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचाव हेतु एवं विद्यालयों में एक स्थान पर विद्यार्थियों के समूह में एकत्रित/उपस्थित होने के परिणामस्वरूप उक्त बीमारी के संभावित खतरे की रोकथाम करने के उद्देश्य से एहतियात के रूप में राज्य शासन द्वारा […]
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सनातन संस्कृति के वाहक करौली शंकर महादेव पर एकाएक लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए दरबार ने रखा अपना पक्ष
कानपुर (यू.पी.)। उत्तरप्रदेश राज्य के कानपुर के समीप करीब 20 वर्ष पहले विधनू थाना क्षेत्र के गांव करौली में आश्रम स्थापित किया गया तभी से वहां प्राकृतिक, कृषि, गौपालन के साथ आयुर्वेदिक व प्राकृतिक चिकित्सा की गतिविधियां चल रही है। प्रतिदिन हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अभी तक देश भर के लाखों लोग शारीरिक […]




