अनूपपुर

भाजपा मंडल राजनगर द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। बंगाल में हुए चुनाव के पश्चात टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कर्ताओं के साथ किए जा रहे मारपीट हत्या अपहरण एवं महिलाओं के बलात्कार के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे देश में मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन का आहवान किया गया था। जिसके धर्म भाजपा मंडल राजनगर के अध्यक्ष राजेश कलसा के नेतृत्व में शांति नगर में कॉविड नियमों का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया जहां पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने, हो रही हो रही पटना पार्क तत्काल रोक लगाने एवं सीबीआई जांच करने की मांग की गई। जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि बंगाल में टीएमसी कर्ताओं द्वारा किया जा रहा इस प्रकार का कार्य राष्ट्र विरोधी एवं राजनीति को बदनाम करने जैसा है जिसे भाजपा कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी समस्त भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा मंडल महामंत्री शिव मूरत केवट या मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह आनंद सिंह सतीश त्रिवेदी अशोक माली संगीता माली मीडिया प्रभारी समर बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button