अनूपपुर। जिले में कोरोना आपदा काल में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मजदूरों के लिए मददगार बनी हुई है। यह योजना इस संकट काल में ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को रोजाना रोजगार के अवसर सुलभ करा रही है। जिले में इस योजना के जरिए मंगलवार को जिले की 175 ग्राम पंचायतों में 1353 कार्यो पर 14360 मजदूरों को काम दिया गया। इन कार्यों में आवास योजना के 819 कार्य, जलसंरक्षण एवं संवर्धन के 73 कार्य, सी.सी. रोड एवं सुदुर सड़क निर्माण के 32 कार्य तथा अन्य प्रकार के 429 कार्य शामिल हैं। कोरोना आपदाकाल में श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा ना हो, इसके लिए जिले की ग्राम पंचायतों में लगातार अलग-अलग तरह के निर्माण कार्यों में जरूरतमंद श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। जिला पंचायत अनूपपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो में मंगलवार को अनूपपुर जनपद में 1513 श्रमिकों को, जैतहरी जनपद में 2728 श्रमिकों को, कोतमा जनपद में 1210 श्रमिकों एवं पुष्पराजगढ़ जनपद में 8909 श्रमिकों को काम दिया गया।
Related Articles
सुझावों से बनी कार्य योजना के द्वारा होगा नगर का विकास-जय सिंह मरावी
रिपोर्टर राजेश सिंह अनूपपुर, डोला, बनगंवा, डूमरकछार के गणमान्यों ने दिये विकास के मंत्र अनूपपुर। नगरपालिका चुनाव से ठीक पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अनूपपुर, डोला, बनगंवा, डूमरकछार नगरपालिका क्षेत्र के प्रबुद्ध गणमान्य जनों के साथ बैठक करके उनके सुझाव आमंत्रित किये। अलग-अलग क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, गणमान्य नागरिकों के साथ पूर्व मंत्री एवं जयसिंह […]
नगर पालिका पार्क अनूपपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूपपुर जिले के प्रभारी योगेश ताम्रकार ने 30 जून 2021 को अनूपपुर प्रवास पर पहुंचकर यहां प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं की बैठक ली तो वही अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका के पार्क में पहुंचकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। उन्होंने […]
बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में कामकाजी बैठक हुई संपन्न
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही कार्यों का विभाजन किया जा रहा है और बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ 4 मई 2023 से किया जाएगा यह […]




