अनूपपुर
भाजपा नेता के निधन पर शोक

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता और समाजसेवी भगवानदीन त्रिपाठी आकस्मिक रविवार के दिन निधन हो गया। जिनके निधन की खबर लगते ही भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वरिष्ठ नेता भगवानदीन त्रिपाठी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा कहा कि उनकी कमी सदैव पार्टी को महसूस होती रहेगी, उन्होने पार्टी के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी मृत्यु से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा अघात पहुॅचा है इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनो को ईश्वर सहन करने की क्षमता प्रदान करे।