अनूपपुर

वैक्सीनेशन महा अभियान को सफल बनाने स्व सहायता समूह कर रहे प्रचार-प्रसार

जागरूकता रैली, घर-घर संपर्क कर टीकाकरण हेतु कर रहे प्रेरित

अनूपपुर। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस पर आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन महा अभियान को सफल बनाने के लिये मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों द्वारा सघन रूप से जागरूकता अभियान संचालित कर कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में विभागीय समन्वय के माध्यम से 21 जून को शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आजीविक मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा टीकाकरण केंद्रों एवं आसपास के ग्रामों में जागरूकता रैली का आयोजन कर टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही साथ घर घर संपर्क कर भी ग्रामीण परिवारों को समझाईश प्रदान की जा रही है। उक्त अनुक्रम में जिले के समस्त विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। अनूपपुर विकासखंड के ग्राम पयारी क्रमांक 01, बम्हनी, बदरा, जमुनिहा, पोंडी, परासी,कदम टोला, चोंडी, लेढरा, कोटमी जैतहरी विकासखंड के बकही, अमगवां, मेडियारास, केलहौरी, फुनगा, चोलना, पपरौडी, चचाई वीरान, रक्सा, बरगवां, पटना कला, पिपरिया, देवरी, चकेठी, सिवनी, बलबहरा, सोन मौहरी, धनगवां पूर्व कोतमा विकासखण्ड के थानगांव, पथरौडी, कोठी, निगवानी तथा पुष्पराजगढ़ विकासखंड के बेनीबारी, लीलाटोला, राखीताल, भमरहा, भेजरी, पौनी, गोन्दी, करौंदी, जरवाही, बसनिहा आदि ग्रामों में जागरूकता अभियान अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर टीकाकरण हेतु संदेश प्रदान किया गया। स्व सहायता समूहों द्वारा टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम निरंतर जारी हैं।

 

Related Articles

Back to top button