दीप प्रज्जवलित कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के रुप में मनाया गया
रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को जन्म जयंती समारोह के रूप में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजनगर राजेश कलशा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके किया गया जिसके पश्चात उपस्थित भाजपा मंडल राजनगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक राजनगर के परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार सुरेश गौतम राजेंद्र त्रिपाठी असरार अहमद की ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग को हम कभी भुला नहीं सकते उनकी सोच राष्ट्र के विकास की थी जिसके लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौतम राजेंद्र त्रिपाठी असरार अहमद सिद्धकी मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी, महेश जेठानीसुमन आनंद सिंह प्रमोद शुक्ला राजेश लाल राजेश सोनी सतीश चंद्र दिवेदी भीम जयसवाल मनोज वैष्णो संगीता माली संतोषी चैधरी मनीष तिवारी सहित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित थे।