Breaking News
*अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री ठाकुर ने प्रदान की 51 हज़ार की राशि*
*अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री ठाकुर ने प्रदान की 51 हज़ार की राशि*
संतोष चौरसिया
*अनूपपुर-* कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने माँ नर्मदा के उद्गम के पवित्र स्थल तीर्थराज अमरकंटक में नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु 51 हज़ार की सहयोग राशि प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन 18 फ़रवरी से 20 फ़रवरी 2021 तक किया जाएगा। इस दौरान अमरकंटक क्षेत्र की धार्मिक, पुरातात्विक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को आमजनो के समक्ष प्रदर्शित कर क्षेत्र की पर्यटन क्षमता के माध्यम से स्थानीय निवासियों की आजीविका में सुधार का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा सहयोग राशि एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी को प्रदान की गयी