राजनगर। जिले के अंतिम छोर पर रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर सी कॉलोनी में आज दिन में ही दहला देने वाली घटना घटित हुई यहां मात्र 2 माह पूर्व विवाह होकर आई महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभा देवी जो एसईसीएल के बिजुरी वर्कशॉप में कार्य करती हैं जो अपने पुत्र संजय त्रिपाठी पुत्र वधू सौम्या त्रिपाठी की शादी अभी 7 मई को हुई थीके साथ सेक्टर सी मकान नंबर एम 04 में रहती हैं। शोभा देवी प्रतिदिन की भाती अपने कार्य पर चली गई एवं उनका पुत्र एवं महिला का पति संजय त्रिपाठी जो श्रीराम फाइनेंस में काम करता है किसी कार्य से पेंड्रा गया हुआ था जिससे महिला घर में अकेली थी। महिला की सास शोभा देवी जब अपने ड्यूटी से दोपहर 3ः30 बजे लौटती है तो घर का नजारा देखकर वह दंग रह जाती हैं जहां उनकी बहू लहूलुहान स्थिति में पड़ी थी जिसे देख वह चिल्लाने लगती हैं जिसे सुनकर आसपास के लोग आते हैं और घटना के नजाकत को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी जाती है जहां रामनगर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का मुआयना करती है जहां प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का नजर आता है जहां महिला के कान का झुमका एवं गले की चेन एवं पायल निकाला हुआ पाया जाता है तो अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था वही गले में सर में काफी चोट है जिसके कारण घर में काफी खून बहता दिखाई दे रहा था। बताया जाता है कि सौम्या त्रिपाठी द्वारा लगभग 2 बजे के आसपास अपने बगल की एक लड़की से बात की गई थी और 3ः30 बजे यह घटना घटित हो जाती है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त घटना दो एवं 3 बजे के बीच हुई होगी। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतमा एसडीओपी एवं रामनगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है तो पूरे मकान को सील कर दिया गया है एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है इससे पूरे मामले का खुलासा हो सके।
Related Articles
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भाजपा बूथ स्तर पर तैयार करेगी टीम-योगेश ताम्रकार
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अनूपपुर में 30 जून 2021 को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूपपुर जिला प्रभारी योगेश ताम्रकार ने कहां देश-विदेश और मीडिया की सूचनाओं की आहट जो तीसरी लहर कोरोना की सामने आ रही है वह चिंताजनक है तीसरी लहर की चिंता करते हुए भारतीय जनता पार्टी […]
अध्यक्ष ने किया सीसी सड़क एवं नाली का भूमि पूजन
राजनगर। नगर परिषद बनगवां के वार्ड नंबर 8 में बनने वाले सीसी सड़क एवं नाली का नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने भूमि पूजन किया गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 88 लाख की लागत से बनने वाली 600 मीटर सीसी सड़क एवं नाली जो गुलाब यादव के घर से आंगनबाड़ी तक बनेगी साथ […]
लॉक डाउन के दौरान चचाई कोरोना वालेन्टियरों का योगदान रहा अतुलनीय
लॉक डाउन के दौरान चचाई कोरोना वालेन्टियरों का योगदान रहा अतुलनीय समाजसेवियों ने भी मानव सेवा में खूब बटाया हांथ स्थानीय प्रशासन का मिला भरपूर साथ ऊर्जा नगरी चचाई सेवा भाव के लिये पहले से अपनी एक अलग पहचान के लिये जानी जाती रही है,इस वैश्विक महामारी कोरोना काल के लॉक डाउन के दौरान चचाई […]




