राजनगर। जिले के अंतिम छोर पर बसे राजनगर कोयलांचल जो शांति प्रिय क्षेत्र के रूप में जाना जाता था किंतु वर्तमान में क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण क्षेत्र के लोग दहशत में हैं तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं वर्तमान में क्षेत्र में कबाड़ चोरों के सक्रियता के कारण क्षेत्र में अन्य कई अपराधिक घटनाएं भी घटित हो रही हैं। बताया जाता है कि 17 जुलाई को सेक्टर सी निवासी नवविवाहिता सौम्या त्रिपाठी की दिनदहाड़े हुई हत्या की गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि 28 तारीख को शाम 7 बजे के आसपास चार हथियार बंद बदमाशों द्वारा कोतमा निवासी से हथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया। संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतमा निवासी मोहम्मद फिरोज अपनी ससुराल पौराधार जा रहे थे कि फुलवारी टोला के आगे फुलवारी टोला एवं डूमर कछार के जंगलों में चार हथियारबंद बदमाशों ने जो तलवार सहित अन्य हथियार लिए हुए थे केे बल पर मोहम्मद फिरोज से उनके पास रखें मोबाइल, दस हजार रुपए नगद एवं सिटी हंड्रेड गाड़ी छुड़ा लिए। उक्त घटना के बाद मोहम्मद फिरोज ने आकर अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट रामनगर थाने में दर्ज कराई है। बताया जाता है कि मोहम्मद फिरोज द्वारा लूट में शामिल एक व्यक्ति को पहचान लिया गया था जिससे मोटरसाइकिल एवं तलवार वह जंगल में ही छोड़कर भाग गए तथा मोबाइल एवं नगद राशि अपने साथ ले गए। इसकी जांच रामनगर पुलिस कर रही है।वही दूसरी तरफ 28 तारीख की रात्रि को ही कबाड़ चोर गिरोह द्वारा राज क्षेत्र की बिजली सप्लाई करने वाली केवल को भी काट कर ले जाया गया। कुल मिलाकर इस समय राजनगर क्षेत्र में अपराधियों का बोल बाला नजर आ रहा है जिसे क्षेत्र के लोग काफी भयभीत एवं चिंतित हैं।
Related Articles
युवक की सतर्कता से बड़ा हादसा होते होते टला
राजनगर। राजनगर थाना के पास भारत संचार निगम लिमिटेड का मोबाइल टावर कॉलोनी के बीच में स्थित है, जिसमें विभागीय लापरवाही के कारण 11 मई 2020 को मोबाइल टावर में आग लग गई, किंतु उस कॉलोनी में रहने वाले युवक सुमित प्रकाश पिता जीवन प्रकाश निजी सचिव राजनगर सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते […]
एनपीएल के तीसरे दिन वार्ड क्रमांक 7 ए और 9 की टीम ने जीता मैच
अनूपपुर। नगरपालिका प्रीमियर लीग सीजन 2 के तीसरे दिन मंगलवार को पहला मैच वार्ड क्रमांक 6 और 7 ए के बीच तथा दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 9 तथा 11 के मध्य खेला गया। मैच के उद्घाटन सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा आधाराम वैश्य तथा ब्रजमोहन सिंह गहरवार सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि […]
पत्रकारों की उपेक्षा कर रहा अमरकंटक विश्वविद्यालय प्रबंधन
पत्रकारों की उपेक्षा कर रहा अमरकंटक विश्वविद्यालय प्रबंधन अनूपपुर – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक आज तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन 21 फरवरी 2021 को कर रहा है इस आयोजन में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 के बीच प्रेस वार्ता का आयोजन आज किया गया है ,लेकिन इस आयोजन में अधिकांश वरिष्ठ,अधिमान्य पत्रकार तथा […]




