अनूपपुर

एनवाईवी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन में चलाया स्वच्छता अभियान

सुन्दर भारत व स्वच्छ भारत बनाने का हर व्यक्ति का है दायित्व-कृणानू श्रीवास्तव

अनूपपुर। नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का आयोजन 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जाना है। 09 अक्टूबर 2021 को उक्त कार्यक्रम रेलवे स्टेशन में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर के एनवाईव्ही स्वयं सेवको ने स्वच्छता का संदेश देते हुए। रेलवे स्टेशन के अन्दर एवं बाहर प्लाटिक वेस्ट मटेरियल को बैगो मे संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवक कल्याण एवं खेल विभाग अनुपपुर से दिनेश सिह चंदेल, रेल्वे स्टेशन के आरपीएफ मुन्नी बाई, एमएल यादव, एबी सिंह, सीएनडब्ल्यू के वकील तिवारी, राज सिंह, संजीत विभाग के सभी स्टाॅफ व एनवाईवी कार्यकर्ता शुभम शुक्ला, प्रकाश कुशवाहा, कृणानू श्रीवास्तव उपस्थित थे। एनवाईवी कार्यकर्ता स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कचरा न फैलाये और न ही किसी और को कचरा फैलाने दे एक सुन्दर भारत व स्वच्छ भारत का निर्माण करे।

Related Articles

Back to top button