राजनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी राकेश पांडे (छोटू पांडे) ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोयलांचल में तीन नगर परिषद राजनगर डोला एवं डूमरकछार गठन किया गया है किंतु जब से तीनों नगर परिषद का गठन हुआ है तबसे प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है जिसका मुख्य कारण योजनाओं का आई डी जनरेट नहीं होना है। जिससे संबल योजना, कर्मकार कल्याण, जैसी योजनाओं की आईडी जनरेट नहीं हो पा रही है जिससे हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है विगत दिसंबर माह में अनेक आईडी जनरेट नहीं हुए जिसके कारण सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है जिसको देखते हुए जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह संबंधित योजनाओं का ऑडी जनरेट कराएं जिससे हितग्राहियों को लाभ मिल सके।
Related Articles
डॉ.भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर हम सबको चलने की आवश्यकता है – बिसाहूलाल सिंह
अनूपपुर। देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाले संविधान के निर्माता समाज में फैली जात-पात , छुआछूत की खाई को भरने वाले समाज में समरसता का संदेश देने वाले ऐसे महान पुरुष संविधान निर्माता भारत रत्न प्राप्त बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 14 अप्रैल 2023 के 132 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा […]
वन कर्मियों ने तेंदुएं के शिकारियों को किया गिरफ्तार
अनूपपुर। वनपरिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत सर्किल कोतमा के मनटोलिया बीट मे लगभग 13,14 फरवरी की दरमियानी रात विद्युत करंट की चपेट मे आने से एक नर तेंदूआ उम्र लगभग 11,12 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। मुखबिर के द्वारा वनविभाग को सूचना पाकर मौके मे कोतमा रेंजर आर.एस.त्रिपाठी वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदूए […]
शहीद राहुल प्रताप सिंह की स्मृति में खेलो इंडिया खेलो वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
राजनगर कॉलरी। वीर शहीद राहुल प्रताप सिंह की स्मृति में पौराधार वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित खेलो इंडिया खेलो वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन 4 फरवरी को पूर्व विधायक कोतमा मनोज अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जहां पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनगर उप क्षेत्रीय प्रबंधक एम उदय राजू व विशिष्ट अतिथि के रूप में संधान […]




