कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाई
कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाई

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाई
कई वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
राजेश सिंह
अनूपपुर ।जिले के विकास पुरुष मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके निजी निवास परासी पहुंच कर क्षेत्र की जनता व राजनैतिक दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की 1 अगस्त 2020 को मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर पहले वृहद कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए वह कार्यक्रम निरस्त किया गया इसके बाद भी मंत्री जी के चाहने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई की दी इस अवसर पर अनूपपुर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम कोतमा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवध सिंह जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल सिद्धार्थ शिव सिंह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी तथा क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों ने पहुंच गए मंत्री बिसाहूलाल के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और बधाई दी वही इस अवसर पर कई कांग्रेश के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर , लक्ष्मण राव उमेश राय, योगेंद्र राय ,राकेश गुप्ता बबलू, रेहाना बानो ,शारदा शर्मा बिजुरी के अलावा अन्य लोगों ने भी कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन बिसाहूलाल सिंह के नेतृत्व मे थाम लिया जिन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर बिसाहूलाल ने भाजपा परिवार में स्वागत किया जिस समय उक्त नेताओं ने भाजपा का गमछा पहना उस समय उनका सीना 56 इंच का हो गया था लेकिन बाद में पता चला कि उनमें से कुछ गिरगिट की तरह रंग बदल लिए, तस्वीरें गवाह है कि नेताओं ने मुस्कुराते हुए भाजपा की शरण ली lजन्म दिवस के अवसर पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने फलदार वृक्षों का रोपण भी किया बदरा क्षेत्र से आए हुए कार्यकर्ताओं ने वृक्ष भेंट कर बिसाहूलाल सिंह को जन्मदिन की बधाई दी