छत्तीसगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

नगर पालिका ने सभी छठ घाटों की साफ सफाई कर किया रंग रोगन

मनेंद्रगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने सोमवार को शहर के सभी छठ घाटों का मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसहाक खान, राजस्व उपनिरीक्षक अमजद खान सहित अन्य के साथ शहर के छठ घाट सरोवर तालाब, जोड़ा तालाब सहित अन्य तालाबों में पहुंच कर छठ घाटों की साफ सफाई का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को छठ घाटों में साफ सफाई के अलावा प्रकाश की व्यवस्था करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया ताकि छठ पूजा मनाने वालों को छठ घाटों पर किसी भी तरह की शिकवा शिकायत सामने न आए और किसी तरह की अव्यवस्था न हो उन्होंने पूरी व्यवस्था के साथ छठ घाटों को रंग रोगन करने सहित प्रकाश व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने सभी घाटों में पहुंच कर छठ घाटों की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर निरीक्षण किया।उन्होंने हसदेव गंगा तट पर भी साफ सफाई करने सहित बिजली व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर जहां-जहां भी छठ घाटों पर छठ पूजा की जाती है वहां वहां सभी जगह नगर पालिका प्रशासन के द्वारा पूरी व्यवस्था की जाये। उल्लेखनीय है कि शहर के सरोवर तालाब, जोड़ा तालाब, हसदेव गंगा तट सहित अन्य छठ घाटों में बड़े पैमाने पर छठ पूजा करने हेतु लोगों की भीड़ उमड़ती है इसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के निर्देश पर नगर पालिका के द्वारा सभी छठ घाटों में साफ सफाई व रंग रोगन कर सजाया संवारा जा रहा है तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
छठ घाटों की साफ-सफाई कर किया जा रहा रंग रोगन
मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसहाक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के निर्देश पर सरोवर तालाब, जोड़ा तालाब सहित शहर के अन्य छठ घाटों में जहां-जहां छठ पूजा की जाती है वहां वहां पूरी तरह से छठ घाटों की साफ सफाई कर वहां पर नगर पालिका के द्वारा रंग रोगन कराया जा रहा है तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button