
राजनगर। 8 नवंबर से शुरू हुआ श्रद्धा स्वच्छता एवं प्रकृति का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात संपन्न हुआ 4 दिनों तक चले इस महापर्व में 10 नवंबर को छठ व्रतियों द्वारा देवी गीतों के साथ घाट पहुंची जहां डूबते सूर्य को अर्थ देने के पश्चात घर को चली गई वही 11 नवंबर को पुनः घाट पर आकर भगवान भास्कर की प्रार्थना कर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात भगवान भास्कर से परिवार की संपन्नता एवं समृद्धि की कामना कर अपने अपने घरों को प्रस्थान किए इस दौरान छठ व्रतियों के अलावा उनके परिजन एवं आम जनमानस एवं जनप्रतिनिधि घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की जहां अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने राजनगर जोड़ा तालाब स्थित घाट पर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की वही कोतमा विधायक सुनील स्राफ हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक यू टी कंजर कर, उप क्षेत्रीय प्रबंधक एमपी सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, एटक के महामंत्री कन्हैया सिंह, एचएमएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष असरार अहमद सिद्धकी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता, बृजमोहन सिंह, गजेंद्र सिंह सिकरवार, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौतम, राजेंद्र त्रिपाठी, कमलेश चतुर्वेदी, मनोज सिंह, गिरिजेश श्रीवास्तव, राम नारायण सिंह, राजू जायसवाल, गयाबोध मिश्रा, राम अवधेश यादव, अजय सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने छठ घाटों को पहुंचकर लोगों को बधाइयां दी। वही छठ घाटों को व्यवस्थित करने छठ व्रतियों को दूध उपलब्ध कराने आदि व्यवस्थाओं में छठ कमेटी के सदस्य अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सुमन आनंद सिंह, भीम जायसवाल, आनंद सिंह, मनोज वैष्णव आदि कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही।





